13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैं बीवी की तरह 4 साल तक रही… उसके बड़े भाई ने भी देखा, सिपाही के साथ रह रही युवती ने दी जान

एक युवती ने सिपाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 4 साल तक मैं बीवी की तरह उसके साथ लिब- इन रिलेशन में रही। लेकिन शादी से इनकार करने पर उसने अपनी जान दे दी। मौत से पहले उसने रोते हुए….

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Mahendra Tiwari

Mar 13, 2026

मृतक की फाइल फोटो सोर्स वायरल वीडियो

मृतक की फाइल फोटो सोर्स वायरल वीडियो

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती के आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। युवती एक पुलिस कांस्टेबल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। जिसमें कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती की आत्महत्या ने रिश्तों में भरोसे के टूटने की एक दर्दनाक कहानी सामने ला दी है। बताया जा रहा है कि युवती पिछले कई सालों से आगरा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आत्महत्या से पहले युवती ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें उसने कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका का कहना था कि आरोपी कांस्टेबल ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर दोनों लंबे समय तक साथ रहे। युवती का आरोप था कि इस दौरान कांस्टेबल ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। और उसे अपनी पत्नी की तरह रखा। लेकिन जब उसने शादी की बात की तो कांस्टेबल ने परिवार की सहमति का हवाला देकर दूरी बनानी शुरू कर दी।

मुझे उम्मीद है कि मरने के बाद मुझे न्याय जरूर मिलेगा

वीडियो में युवती ने कहा कि आरोपी ने करीब चार साल तक उसे अपनी पत्नी की तरह साथ रखा। लेकिन अब शादी से पीछे हट रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि कांस्टेबल का भाई भी एक अन्य लड़की के साथ इसी तरह का व्यवहार कर रहा है। युवती ने वीडियो में यह भी कहा कि वह इंसाफ चाहती है। अगर उसे जीवन में न्याय नहीं मिला तो उम्मीद है कि मरने के बाद उसे न्याय जरूर मिलेगा।

आरोपी सिपाही को भेजा जेल

युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। इसके बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने वायरल वीडियो भी अपने जांच में किया शामिल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वायरल वीडियो समेत अन्य सबूतों को भी जांच में शामिल किया गया है। वहीं, युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।