
चार्ज लेते ही डीएम ने लगाई कोर्ट, कर्मचारियों से कहा स्वागत नहीं काम पर लगें, देखें वीडियो
आगरा। आगरा के नवागत जिलाधिकारी प्रभु नरायण सिंह ने चार्ज संभाल लिया है। चार्ज संभालते ही डीएम ने तेवर दिखा दिए हैं। स्वागत करने पहुंचे कर्मचारियों से स्वागत की मना कर दिया और कहा सभी अपने काम पर लगें। जिलाधिकारी ने चार्ज के पहले ही दिन कोर्ट लगाई और लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद जिलाधिकारी प्रभु नरायण सिंह मीडिया से मुखातिब हुए और प्राथमिकताएं बताईं।
नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के आधार पर सभी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। सभी योजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में पता कर गति लाई जाएगी। पब्लिक ग्रिवांसिस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण पर ठीक से कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी ने आगरा के पर्यटन महत्व को समझते हुए कहा कि ताजमहल में पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सुधार किया जाएगा।
प्रभु नरायण सिंह इससे पहले आगरा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्याओं को भी निपटाया जाएगा।
Updated on:
08 Jan 2020 05:20 pm
Published on:
08 Jan 2020 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
