29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IHM Gwalior पर्यटन जागरूकता के लिए चला रहा अभियान, आगरा में दिया प्रशिक्षण

  भारत सरकार के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में IHM Gwalior के सहायक व्याख्याता नरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि पर्यटकों से कैसे व्यवहार करें।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Feb 19, 2020

IHM Gwalior

IHM Gwalior

आगरा। आम जनता में पर्यटन जागरूकता के लिए आईएचएम ग्वालियर (IHM Gwalior) द्वारा कई अभियान चलाए जा रहे हैं। इस समय होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। आईएचएम ग्वालियर के सहायक व्याख्याता नरेंद्र सिंह लोधी ने आगरा के देसी कैफे नामक रेस्टोरेंट संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में दो दिवसीय पर्यटन जागरूकता का प्रशिक्षण प्रदान किया।

भारत सरकार के प्रयास सराहनीय
इस मौके पर नरेन्द्र सिंह लोधी न कहा कि अतिथि देव के समान होता है। हमारा व्यवहार ठीक होगा तो अतिथि दोबारा आएगा। उन्होंने बताया कि पर्यटकों से किस तरह से पेश आना है। पर्यटकों को क्या पसंद है और क्या नहीं। रेस्टोरेंट के स्वामी आशीष सिंह चंदेल और होटल के एचआर मैनेजर ममोह कुमार पांडेय ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जो प्रयास पर्यटन जागरूकता के लिए किये जा रहे हैं, बहुत ही सराहनीय व कारगर हैं। भारत सरकार द्वारा ऐसे ही और कई प्रशिक्षण आईएचएम ग्वालियर के माध्यम से आगरा शहर के हेरिटेज इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में कराये जा रहे हैं। विद्यार्थी प्रशिक्षण लेने के लिए इच्छुक हैं, वो हेरिटेज इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट आगरा में सम्पर्क कर सकते हैं।