पड़ेगी जबरदस्त ठंड
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिन जबरदस्त ठंड पड़ सकती है। ताजनगरी में पारा गिरने से लोगों को ठंड का अहसास भी हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बर्फबारी के कारण आगरा, उत्तर भारत में आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। कुछ दिन पहले ही आगरा और आसपास के जिलो में बारिश देखी गई थी। बारिश के बाद से ही सर्दी में इजाफा हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।