आगरा। शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली एमजी रोड पर सोमवार शाम वाहनों की लंबी कतार के बीच एम्बुलेंस फस गई। वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए। वहीं राजा मंडी चौराहे पर जाम लग गया। एम्बुलेंस की आवाज गूंज रही थी, लेकिन वाहन इस कदर फसे हुए थे, कि एम्बलेंस को रास्ता नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान एसएसपी बबलू कुमार का काफिला वहां से गुजरा। एसएसपी ने जब भीषण जाम में एम्बुलेंस को फसा देखा, तो वे खुद सड़क पर उतर आए। एसएसपी ने जाम खुलवाया।