आगरा। एक साल पहले शहर में कमान संभालने जब एसएसपी अमित पाठक पहुंचे थे। तब कई चौराहे की हालात ऐसी थी कि जनता जाम से परेशान रहती थी। भगवान टॉकीज से दयालबाग चौराहा, एमजी रोड, शाहगंज बोदला रोड सहित कई चौराहों पर अतिक्रमण था। लेकिन, एक साल के अंदर एसएसपी ने पुलिसिंग में कई सारे ऐसे अभिनव प्रयोग किए जिससे शहर की जनता उनकी कार्यशैली की मुरीद हो गई। कप्तान ने शहर में सबसे पहले हेलमेट अभियान को अनिवार्यता दी। इसके बाद शहर के चौराहों को जाम से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया और अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसने के लिए खुद खड़े होकर अभियान चलाया। कुछ ऐसा ही नजारा उस समय देखने को मिला जब बिजलीघर चौराहे पर खड़े होकर उन्होंने ट्रैफिक की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की।