11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कर्नाटक में नहीं बनी भाजपा सरकार, अब कैराना में मिलेगी मात’

कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेसियों ने ठोकी कैराना के लिए ताल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 20 May 2018, 10:44 AM IST

bjp

'कर्नाटक में नहीं बनी भाजपा सरकार, अब कैराना में मिलेगी मात'

आगरा। कर्नाटक में येदियुरप्पा ने इस्तीफा दिया तो कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं की बांछे खिल गई। आगरा में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। सरकार बनने से पहले ही कांग्रेसी एक दूसरे का मुंह मीठा कराने लगे हैं। कैराना उपचुनाव पर अब कांग्रेस सहित सपा, बसपा, आरजेडी की नजर है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का भरोसा है कि कैराना उपचुनाव भी भारतीय जनता पार्टी हारेगी और 2019 के लिए ये सीख के तौर पर होगा। वहीं रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर रालोद नेताओं सहित कैराना पहुंच रहे हैं। आज कैराना उपचुनाव में रालोद के छोटे चौधरी की जनसभा है। आगरा के जाटलैंड से कैराना की जीत के लिए हुंकार भरी जा रही है।

लोकसभा 2019 की रिहर्सल कर्नाटक से शुरू
कांग्रेस की सरकार अभी कर्नाटक में नहीं बनी है। येदियुरप्पा के इस्तीफा देने को कांग्रेसी बड़ी जीत मान रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि लोकसभा 2019 में कर्नाटक जैसी हार का सामना भारतीय जनता पार्टी को करना पड़ेगा। कर्नाटक की जीत लोकसभा 2019 का रिहर्सल है। वहीं सपा, बसपा खेमे में भी भाजपा की इस हार का जश्न देखा जा सकता है। सपाई लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत का दम भर रहे हैं। सपा महानगर मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता का कहना है कि सिर्फ झूठे वादों पर जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता है। भाजपा सरकार ने चार साल में कोई नया काम नहीं किया है। समाजवादी पार्टी के कार्यों पर अपना ठप्पा लगाना चाहा है। जनता को अब पता चल चुका है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कितने विकास कार्य कराए थे। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रदेश में सपा की बड़ी जीत होगी और भाजपा का सफाया होगा।

जाटलैंड से जुटने की तैयारी
बेशक रालोद ने कैराना में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। लेकिन, पूरे दम के साथ सपा को समर्थन दे रही है। आगरा के जाटलैंड से कैराना में जीत के लिए कई कददावर नेता कैराना में जुटेंगे। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर का कहना है कि कैराना में भी भाजपा को करारी शिकस्त मिलेगी।