22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दांपत्य जीवन में मिठास भरने के लिए इस करवाचौथ महिलाएं राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग

करवाचौथ पर राशि के अनुसार कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Oct 14, 2019

karwa chauth

karwa chauth

आगरा। सुहागिन महिलाओं का त्योहार करवाचौथ इस बार 17 अक्टूबर को है। सही मायने में ये त्योहार पति और पत्नी के रिश्ते को पहले से और बेहतर व मजबूत बनाने के लिए है। इस दिन पति की दीर्घायु के लिए पत्नी पूरे दिन निर्जल व्रत रखती है।

शास्त्रों में इस व्रत को महिलाओं के लिए सौभाग्यवृद्धि का व्रत बताया गया है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि इस दिन सुहागिन महिलाएं काफी साज श्रंगार करती हैं। इस बार महिलाएं अपनी राशि के अनुसार कपड़े पहनें। इससे उनके दांपत्य जीवन में और भी ज्यादा मिठास बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें:जानिए Bhai Dooj तिथि व शुभ समय से लेकर त्योहार की पूरी जानकारी!

1. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के अनुसार मेष राशि की महिलाएं लाल और गोल्डन रंग की साड़ी, लहंगा या सूट पहनकर पूजा करें।
2. वृष राशि की महिलाओं के लिए सिल्वर रंग बेहतर होगा।
3. यदि आपकी मिथुन राशि है तो आप हरा रंग धारण कर सकती हैं। ये आपके लिए काफी शुभ होगा।
4. कर्क राशि की महिलाएं लाल रंग की साड़ी और रंग बिरंगी चूड़ियां पहनें। भगवान को सफेद बर्फी का भोग लगाएं।
5. सिंह राशि वाली महिलाएं लाल, संतरी, गुलाबी या गोल्डन रंग के कपड़े पहनें। इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होंगे और आपके व आपके पति के बीच प्यार हमेशा बना रहेगा।
6. आपकी अगर कन्या राशि है तो आप लाल, हरी या गोल्डन साड़ी पहनें ताकि दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहे।
7. तुला राशि वाली महिलाएं लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग के कपड़े पहनें।
8. वृश्चिक राशि वाली महिलाएं लाल रंग सबसे अच्छा है। महरून या गोल्डन रंग का लहंगा, साड़ी या सूट पहनकर भी पूजा कर सकती हैं।
9. धनु राशि वाले आसमानी या पीले रंग के कपड़े पहनें, भगवान आपकी पूजा जरूर स्वीकार करेंगे।
10. मकर राशि वालों के लिए नीला रंग बहुत शुभ है। नीले रंग की साड़ी या कोई अन्य कपड़े पहनकर आराधना करें।
11. कुंभ राशि वाली महिलाएं भी नीले रंग के वस्त्र पहनें या सिल्वर रंग के कपड़े पहनें।
12. मीन राशि वाली महिलाएं पीले या गोल्डन या दोनों रंग का मिला जुला कोई भी वस्त्र धारण करें। इससे आपकी हर मुराद पूरी होगी।