1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी लहर में भी भाजपा नहीं जीत सकी थी ये सीट, तीन राज्यों के चुनाव का दिखेगा असर

फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सपा सांसद हैं अक्षय यादव, अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश में किया था बड़ा ऐलान

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Oct 07, 2018

bjp bsp and Sp

बीजेपी, बसपा और सपा

आगरा। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के लिए इन राज्यों में चुनाव महत्वपूर्ण हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी जैसी क्षेत्रीय पार्टियों के लिए भी ये चुनाव नया अध्याय लिखने वाले होंगे। उत्तर प्रदेश हमेशा देश के निर्माण में बड़ा योगदान देने वाला राज्य रहा है। वहीं पड़ोसी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी लकीर खींचेंगे। समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश और राजस्थान में उत्तर प्रदेश की जिस सीट को लेकर अपनी उपलब्धियों का बखान कर सकती है वो सीट है फिरोजाबाद की लोकसभा सीट। सपा ने मोदी लहर में भी ये सीट भारतीय जनता पार्टी से छीन ली।

फिरोजाबाद में रही सपा की स्थिति
फिरोजाबाद लोकसभा सीट में पांच विधानसभा लगती हैं। सिरसागंज, जसराना, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद सदर और टूंडला विधानसभा। 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा के सांसद अक्षय यादव ने यहां बड़ी जीत हासिल की थी। अक्षय यादव को 5,34,583 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं भाजपा के प्रो.एसपी सिंह बघेल को 4,20,524 और बसपा के ठाकुर विश्वदीप सिंह को 1,18,909 वोट मिले थे। अक्षय यादव की जीत ने भाजपा को हिलाकर रख दिया था।

जसराना विधानसभा सीट
करीब तीन लाख वोटर की विधानसभा सीट जसराना में 2017 का चुनाव दिलचस्प रहा था। भाजपा का कमल इस सीट पर पहलीबार खिलने में कामयाब हुआ था। रामगोपाल लोधी ने इस सीट पर सपा को 103,426 वोट से हराया था। समाजवादी पार्टी के शिवप्रताप सिंह को 83,098 वोट मिले। जो 36.37 प्रतिशत थे और पिछले चुनाव की तुलना में -14.94 कम थे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के शिवराज सिंह यादव को 26,274 मत प्राप्त हुए थे। जो 11.5 प्रतिशत था और पिछले चुनाव की तुलना में -25.74 था।

फिरोजाबाद सदर विधानसभा
मनीष असीजा फिरोज़ाबाद विधानसभा से विधायक हैं और उन्होंने 102,654 वोट से जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी के अजीम भाई को इस चुनाव में 60,927 मत प्राप्त हुए जो 26.33 प्रतिशत था। वोट बैंक -6.43 कम रहा। वहीं खालिद नासिर बहुजन समाज पार्टी से 51,387 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर थे, उन्हें कुल 22.21 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।

सिरसागंज विधानसभा सीट
ये सीट सपा के हरिओम यादव ने जीती। यहां से हरिओम यादव 90,281 वोट से विजयी रहे। भारतीय जनता पार्टी के जयवीर सिंह को 79,605 मत प्राप्त हुए थे जो 39.5 प्रतिशत थे और इस बार भाजपा के वोट प्रतिशत में +37.39 का इजाफा हुआ। वहीं बहुजन समाज पार्टी के राघवेन्द्र सिंह को 20,920 मत मिले। बसपा का वोट प्रतिशत -14.1 कम हुआ।

शिकोहाबाद विधानसभा सीट
भाजपा के मुकेश वर्मा शिकोहाबाद से 87,851 वोट से जीते। सपा के संजय कुमार को 77,074 वोट मिले, जो 36.16 प्रतिशत थे। वहीं सपा के वोट प्रतिशत में भी -15.8 की गिरावट हुई। बहुजन समाज पार्टी के शैलेश कुमार 37,512 मत प्राप्त कर सके। बसपा का प्रतिशत 17.6 रहा तो वोट प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले -11.2 रहा।

टूंडला विधानसभा सीट
भारतीय जनता पार्टी के सत्यपाल सिंह बघेल टूंडला से 118,584 वोटों से जीते। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के राकेश बाबू को 62,514 मत मिले। जो 25.81 प्रतिशत थे, वहीं पिछले चुनाव के मुकाबले बसपा को -6.98 वोट प्रतिशत का नुकसान हुआ। समाजवादी पार्टी में शामिल हुए शिव सिंह चक तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 54,888 मत मिले।

Story Loader