6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक में छुट्टियों की भरमार, कैसे चलाएं बिना कैश के कारोबार

बैंकों की छुट्टी पर ऑटोमोबाइल्स एसोसिएशन ऑफ आगरा ने लिखा पत्र, 29 मार्च से एक अप्रैल की पड़ रही हैं छुट्टी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 26 Mar 2018, 11:26 AM IST

bank rbi

आगरा। वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है। आखिरी सप्ताह के चलते बैंकों में कामकाज को लेकर गतिविधियां बढ़ गई हैं। यदि आपका बैंक संबंधित कोई कार्य है, तो उसे अभी निपटा लें। कल के लिए ना टालें। बता दें कि आने वाली 28 मार्च से तीन दिन के लिए बैंक बंद रहेंगी। जिसके चलते आपके कार्य लंबित हो सकते हैं। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में बैंक बंद रहने का विरोध शुरू हो गया है। आरबीआई और वित्त मंत्रालय को इन अवकाश को रद करने की मांग के लिए पत्र लिखा गया है।

चेक से होता है आदान प्रदान
आॅटोमोबाइल्स एसोसिएशन आॅफ आगरा ने एक पत्र वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया को लिखा है। एसासिएशन के पदाधिकारी राजीव गुप्ता का कहना है कि बैंकों की आए दिन छुट्टियां होने से उद्योग जगत पर काफी असर पड़ रहा है। त्योहारों के समय लगातार छुट्टियां पड़ने के कारण आम जनता और व्यापारिक जगत की स्थिति बहुत ख़राब हो जाती है। वित्त मंत्री से उन्होंने मांग की है कि इस तरीके की कोई वैकल्पिक व्यवस्था करें कि जब बैंकों की लगातार छुट्टियां पड़ें, तो कट किया जाए या दूसरे व चौथे शनिवार को बैंकों को खोलने की अनुमति दी जाए। आने वाली तारीखों में लगातार बैंक बंद हो रहे हैं। 29 मार्च से एक अप्रैल तक बैंक बंद हो रही है उससे व्यापार जगत को बहुत नुकसान होगा।

मार्च की क्लोजिंग में होता है चेक का आदान प्रदान
आॅटोमोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारी राजीव गुप्ता का कहना है कि मार्च की क्लोजिंग में सरकारी और अर्द्धसरकारी के साथ प्राइवेट स्थानों पर चेक का बहुताधिक आदान प्रदान होता है। पैसों का भी काफी लेन देन होता है वो सब रुक जायेगा तो बहुत परेशानी आएगी 29 मार्च से एक अप्रैल को व्यापार जगत व देश को आर्थिक उन्नति को ध्यान में रखते हुए इन छुट्टियों को रद करने का कष्ट करें।