3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Love Jihad: आगरा में सामने आया लव जिहाद का मामला, पंजाब की नाबालिग को पत्नी बता रहा था साहिल

Love Jihad in Agra: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में लव जिहाद का मामला पकड़ा गया है। नाबालिग किशोरी को दिल्ली निवासी साहिल पंजाब से भगाकर लाया था। वह 4 महीने से उसे अपनी पत्नी बताकर किराए के कमरे में रह रहा था।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Vishnu Bajpai

Oct 16, 2023

Love Jihad in Agra Delhi resident Sahil was calling minor girl from Punjab as his wife

आगरा में सामने आया लव जिहाद का मामला

Love Jihad in Agra: आगरा में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। एक दिल्ली निवासी युवक साहिल पंजाब से एक किशोरी को भगाकर आगरा लाया। यहां एक कॉलोनी में वह उसे अपनी पत्नी बताकर किराए पर रह रहा था। इस दौरान नाबालिग को लोगों ने मंदिरों में माथा टेकते देखा तो उन्हें शक हो गया। इसके बाद उन्होंने विहिप और बजरंग दल को मामले की जानकारी दी। बजरंग दल के जिला संयोजक लव कुश पाराशर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ युवक के पास पहुंचे और उनसे जानकारी की। उन्होंने बताया कि लड़की की उम्र कम है और वो समुदाय विशेष के बारे में जानकारी नहीं दे सकी है। फिलहाल उन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। पंजाब में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज है।

बजरंग दल के जिला संयोजक लव कुश पाराशर ने बताया कि बीते दिनों उन्हें दिल्ली विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पंजाब से भगाई गई किशोरी की जानकारी दी थी। इसपर स्थानीय कार्यकर्ता एत्माद्दौला क्षेत्र में उसकी तलाश कर रहे थे। उन्हें जानकारी मिली कि थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में एक समुदाय विशेष का युवक और युवती बीते चार माह से रह रहे हैं। लड़की की उम्र कम है और वो समुदाय विशेष की नहीं लग रही है।

इसपर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जहां किशोरी से पूछताछ करने पर वो धर्म विशेष के बारे में जानकारी नहीं दे सकी। इसके बाद साहिल को पकड़ा गया। किशोरी ने बताया कि साहिल ने उसे शादी करने का झांसा दिया था। अब धर्म बदलने का दबाव डालते हुए बीते 4 माह से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। किशोरी ने बताया कि वो पंजाब की रहने वाली है और साहिल उसे प्रेम जाल में फंसा कर यहां ले आया है। दोनों लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह लव जिहाद का मामला है। लव जिहाद भनक लगते ही हिंदू संगठनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने लेकर आई है। युवक और किशोरी पंजाब से भाग कर आगरा आए हैं, यहां पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की दोस्ती
इसके बाद हिंदूवादी नेताओं ने लड़की को अलग ले जाकर उससे बात की तो उसने बताया कि वह पंजाब शहर की निवासी है। उसकी युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी और वह साहिल के साथ अपने घर से भागकर आई है। वहीं उसने बताया कि उसके घर वालों ने पंजाब में उसके खोने की शिकायत भी दर्ज कर रखी है।

पुलिस लड़की के परिजनों से कर रही संपर्क
हिंदू वादियों ने बताया कि लड़की अभी नाबालिक है और साहिल द्वारा झूठ बोलकर उसे बातों में फसाया गया है। वह उसे पिछले 4 महीना से अलग-अलग किराए के मकान में रख रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और हिंदू वाहिनी के लोगों द्वारा दोनों को एत्मादुद्दौला पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने लड़की के परिजनों को लड़की की बरामदगी की जानकारी दी। थाना प्रभारी के अनुसार परिजनों के आने पर शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट