6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानीपत फिल्म बंद कराने के बाद जाट महासभा का ऐलान- महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, देखें वीडियो

-पानीपत फिल्म का प्रदर्शन रुकवाकर जाट महासभा उत्साहित -25 दिसम्बर को बलिदान दिवस भी मनाया जाएगा

3 min read
Google source verification
Maharaja surajmal

Maharaja surajmal

आगरा। अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि आगरा में जाट समाज के गौरव महाराज सूरजमल की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इससे पहले कप्तान सिंह चाहर जाटों को केन्द्रीय सेवाओं में आरक्षण का मुद्दा भी उठा चुके हैं। उनका कहना है कि अमित शाह ने जाट समाज से लोकसभा चुनाव से पूर्व वादा किया था।

यह भी पढ़ें

स्वागत के बहाने एकजुट हो रहे jaat , कुछ कर दिखाने की तैयारी, देखें वीडियो

जाट समाज के लिए गौरव की बात

शास्त्रीपुरम में जय प्रकाश चाहर द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्षद राहुल चौधरी ने नगर निगम में प्रस्ताव रखा था कि बालाजीपुरम चौराहे पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित हो। प्रस्ताव पारित हो गया है। जल्दी ही महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापित होना जाट समाज के लिए गौरव की बात होगी। उनकी इस घोषणा का जाट सरदारी ने करतल ध्वनि के साथ समर्थन किया।

यह भी पढ़ें

जाट समाज आगरा के गांव-गांव में करेगा Love panchayat , देखें वीडियो

फिल्म का विरोध

बता दें कि जाट फिल्म पानीपत में महाराजा सूरजमल के बारे में गलत जानकारी दी गई है। इस फिल्म का जाट समाज ने खुलकर विरोध किया था। यहां तक कि सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दिया। इसके बाद से जाट समाज उत्साहित है। सारी कमान अखिल भारतीय जाट महासभा ने अपने हाथ में ले रखी है।

यह भी पढ़ें

जाटों का IQ यादवों से अधिक, इसी कारण आरक्षण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, देखें वीडियो

25 दिसम्बर को बलिदान दिवस

इस बीच अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुँवर शैलराज सिंह ने बताया कि महाराजा सूरजमल का निधन 25 दिसम्बर, 1763 को हुआ था। उनके बलिदान दिवस पर जाट समाज बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगा। जाट सरदारी को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल जाटों के प्रेरणास्रोत हैं और हमेशा रहेंगे। उनके बारे में कोई गलत चित्रण करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाराजा सूरजमल ने अपने बाहुबल से मुगलों के छक्के छुड़ा दिए थे। उन्होंने देश और समाज की आन बान शान कायम की। उन्होंने आह्वान किया कि 25 दिसम्बर को स्थान-स्थान पर महाराजा सूरजमल पर विचार गोष्ठी हों ताकि उनका संदेश जन-जन तक पहुंच सके।

यह भी पढ़ें

अमित शाह ने केन्द्रीय सेवाओं में जाटों को आरक्षण देने का वादा किया था, जाट महासभा ने दिलाई याद, देखें वीडियो

इनका हुआ सम्मान

अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह, उत्तर प्रदेश जाट महासभा के उपाध्यक्ष लखपत सिंह चाहर, उपाध्यक्ष चौधरी गोपीचंद, प्रदेश मंत्री देवेश चौधरी, शिशुपाल चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, चौधरी रामवीर सिंह दयालबाग, मंडल अध्यक्ष मेघराज सिंह सोलंकी, नरेश इंदौलिया, मंडल अध्यक्ष जीडी चाहर, इंजीनियर डीएस चौधरी आदि का साफा बांधकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता साहब सिंह चाहर ने की। संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राना ने किया।