श्री चाहर शास्त्रीपुरम, सिकंदरा में जयप्रकाश चाहर द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसे युवाओं को जिम्मेदारी दी है जो सक्षम हैं और जिनकी अलग पहचान है। कुछ और नौजवान काम करने के इच्छुक हैं। उन्हें भी जिम्मेदारी देकर सहयोग लिया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता साहब सिंह चाहर ने की। अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष लखपत सिंह चाहर, गोपीचंद, सुरेन्द्र चौधरी आदि पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।