आगरा। विवाहिता न्याय के लिए अपनों से ही लड़ने के लिए ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठ गई है। रात के अंधेरे में चिलचिलाती ठंड में एक विवाहिता न्याय के लिए ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी रही। मगर बेरहम ससुरालीजनों को जरा भी तरस नहीं आया। मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के कोठी नंबर 28 अलकापुरी का है। मोती कटरा की रहने वाली श्रद्धा ने बताया कि उसका विवाह 2018 में सौरभ नीलम के साथ हुआ था। श्रद्धा का पति सौरभ भावना इंटरप्राइजेज के नाम से जूते की फर्म चलाता है।