29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महावीर जयंती 2018: गौ सेवा के साथ दिया गया जीओ और जीने दो का संदेश

गौ सेवा कर भगवान महावीर का जियो और जीने दो का संदेश दिया गया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Mar 29, 2018

Mahavir jayanti 2018

Mahavir jayanti 2018

आगरा। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर श्री श्वेताम्बर जैन मूर्ति पूजक संघ द्वारा गौ सेवा कर भगवान महावीर का जियो और जीने दो का संदेश दिया गया। श्री राम लाल वृद्धा आश्रम के मुख्य संरक्षक अशोक जैन सीए ने बताया कि संघ के श्रावकों ने बुजुर्ग माता, पिता और बच्चों की सेवा के साथ विशाल गौशाला में गौ सेवा कर भगवान महावीर की जीओ और जीने दो के मार्ग की ओर अग्रसर होते हुए एक प्रेरणादायक सेवा कार्य किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ
कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्य अतिथि एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह, संघ अध्यक्ष अशोक जैन सीए, श्री राम लाल वृद्धा आश्रम अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने भगवान महावीर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर महावीर जयंती महोत्सव कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। एसपी सिटी ने कहा कि यह आगरा हीं नहीं पूरे प्रदेश का भव्य सेवा केन्द्र है। उन्होने भावुक होते हुए कहा कि यहां तो पीड़ित मानवता की सेवा के साथ घायल गौ माता की भी अद्भुत सेवा हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में हर पल इस सेवा केन्द्र से जुड़े रहेंगे। उन्होंने आश्रम द्वारा उन्हें संरक्षक मनोनीत करने पर आश्वासन दिया कि वे सच्चे मन वे अपने दायित्वों का निर्वाह करेंगे।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नेत्रदान प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजकुमार जैन ने कहा कि वे इस आश्रम में पहले से सेवाएं दे रहे हैं और इस सेवा कार्य को और भी गति दी जाएगी। इस अवसर पर महेन्द्र जैन एवं बृजेन्द्र लोढ़ा ने भजन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र जैन ने किया एवं धन्यवाद शरद चौरड़िया ने दिया। इस अवसर पर नंद किशोर शर्मा, दिनेश गादिया, प्रमोद लाल वानी, रौबिन जैन, राज कुमार जैन, शरद चौरड़िया, संदेश जैन, विजय सेठिया, कमल चंद बौहरा, विनय वाग चर, रौबिन जैन, मनीष वाग चर, राजेन्द्र धारीवाल आदि मौजूद रहे।