
,,,,
आगरा के कालिंदी विहार में रहने वाले श्रीनिवास ने अपनी बेटी खुशबू की शादी मथुरा के रहने वाले संजय से की थी। शादी 15 मार्च, 2021 को हुई थी। शादी के पहले संजय ने खुद काे ट्रेनी IAS बताया था। लड़की और उसके परिवार को संजय ने अपना फर्जी IAS कार्ड दिखाया और सबका भरोसा जीत लिया।
इसके अलावा बड़े- बड़े पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी फोटो भी दिखाई। फोटो देखने के बाद लड़की के घर वालों को पक्का भरोसा हो गया कि संजय एक IAS अधिकारी है।
मारपीट करने के बाद निकाला घर से बाहर
शादी में IAS को लड़की वालों ने 40 लाख कैश, लग्जरी कार और सोने की ज्वेलरी दी थी। शादी होने के बाद खुशबू जब ससुराल पहुंची तो थोड़े समय बाद ही संजय के घर वाले खुशबू से नोएडा में फ्लैट की डिमांड करने लगे। डिमांड पूरी न होने पर उसे मारने-पीटने लगे।
शादी के 2 साल बाद संजय ने पत्नी खुशबू का अबॉर्शन भी करा दिया। खुशबू के विरोध करने पर पति और ससुराल वालों ने उसे खूब मारा और घर से बाहर निकाल दिया। लड़की अपने घर पहुंची और अपने पिता को सारी बात बताई।
नोएडा में लिव-इन में रह रहा था
खुशबू के पिता श्रीनिवास काे पता चला कि दामाद संजय नोएडा में किसी महिला के साथ रहता है। 8 जून को श्रीनिवास और खुशबू संजय से मिलने नोएडा गए। उसने अपना पता नहीं दिया। खुद आकर मिला। दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के पहुंचने पर टॉयलेट में छिप गया
खुशबू के पिता ने बेटी को दहेज के लिेए परेशान करने,मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाकर अपने दामाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस कमिश्नर सुकन्या शर्मा ने बताया, “जब हम संजय के फ्लैट पर पहुंचे तो संजय टॉयलेट में छिप गया।
उसकी महिला मित्र ने कहा संजय यहां नहीं है। पुलिस ने फ्लैट की तलाश की तो संजय टॉयलेट में छिपा मिला। आरोपी संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेजा जाएगा”
Updated on:
12 Jan 2023 10:05 am
Published on:
12 Jan 2023 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
