आगरा

MBA पास पत्नी बोली-कमिश्नर साहब नपुंसक है हमारा पति, ससुर का व्यवहार भी ठीक नहीं…सन्न रह गई पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा निवासी महिला ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में पति, ससुर समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

2 min read
Oct 15, 2023
आगरा में महिला ने पति पर दर्ज कराया मुकदमा।

UP Crime: यूपी के आगरा निवासी महिला ने दिल्ली निवासी ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि उसका पति नपुंसक। ससुराल वालों ने झूठ बोलकर उसकी शादी कराई। अब ससुराल में उसे रंगभेद का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दहेज प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। इसके चलते वह अपने मायके में रहती है। महिला का कहना है कि शादी के बाद ससुराल में एक महीना रहने के बावजूद पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। उसका पति अपनी मां के कमरे में सोता है। इसकी शिकायत करने पर ससुरालीजनों ने उसकी बात नहीं सुनी। महिला एमबीए पास है। उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट आगरा के छत्ता थाने में दर्ज कराया है।

दरअसल, दिल्ली के जीटीवी एन्‍क्लेव दिलशाद गार्डन सीमापुरी निवासी हरीश के साथ साल 2022 में आगरा निवासी युवती की शादी की गई थी। युवती का कहना है कि हरीश दिल्ली में ही एक प्रतिष्ठित अस्पताल के पड़ोस में पैथोलॉजी लैब चलाता है। जबकि उसके ससुर एग्रीकल्चर मंत्रालय में बतौर निदेशक रह चुके हैं। वह अब रिटायर्ड हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था, लेकिन जब पति के नपुंसक होने की जानकारी मिली तो उसके परिवार के सारे अरमान हवा हो गए।

उसने ससुराल वालों से इस बारे में बात करने का प्रयास किया तो उन लोगों ने उसकी बात नहीं सुनी। इसपर वह शादी के बाद अपने मायके आ गई। यहां लोगों ने उसे समझा-बुझाकर फिर ससुराल भेज दिया। इस बार ससुराल वालों ने उसे रंगभेद का शिकार बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद परेशान होकर व‌ह पांच महीने पहले फिर मायके आ गई। तब से यहीं रह रही है। बीते शुक्रवार को महिला कमिश्नर कार्यालय पहुंची। जहां उसने पूरी दास्तां सुनाई तो कमिश्नर के भी होश उड़ गए। कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पति समेत 5 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया केस
पीड़िता ने कमिश्नर को बताया कि जब उसे पति के नपुंसक होने की जानकारी मिली तो वह परेशान हो गई। वहीं ससुराल वालों की उसकी बात नहीं सुनी। इसपर वह अपने मायके आ गई। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसके साथ नहीं, बल्कि अपनी मां के कमरे में सोता है। वहीं पति उसे अपना वॉशरूम इस्तेमाल नहीं करने देता। महिला का आरोप है कि उसकी ससुराल वाले रसूखदार लोग हैं। बात-बात में ससुर उसे काली बताते हैं।

कहते हैं यह काली है, रोटी बनाएगी तो काली हो जाएगी। ससुराल वाले उसे अपने कमरे का दरवाजा भी बंद नहीं करने देते हैं। उसे रात में दरवाजा खोलकर सोना पड़ता है। पुलिस ने इस मामले में हरीश पुत्र डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. ओम प्रकाश पुत्र स्व. दीपचंद्र समेत सास विमलेश और दो ननदों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कमिश्नर आगरा ने बताया कि मामले में जांच के बाद सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Updated on:
15 Oct 2023 09:29 pm
Published on:
15 Oct 2023 04:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर