
आगरा। एक महीने से गायब चल रही पत्नी का पति ने टिक-टॉक पर ऐसा वीडियो देखा कि उसके होश उड़ गए। मामला थाने पहुंच गया। अब पति पत्नी को साथ रखने से इनकार कर रहा है। वहीं पत्नी पति के साथ रहने पर अड़ी है।
दरअसल सदर क्षेत्र की महिला की 2017 दिल्ली के युवक से शादी हुई थी। वह दिल्ली में पति के साथ रह रही थी इसी दौरान ऑनलाइन डेटिंग साइट के जरिए महाराष्ट्र के युवक से उसकी दोस्ती हो गई। महिला एक माह पहले मायके आई। इसके बाद उसका युवक से मुलाकात का प्लान बन गया। महिला बच्चे को मायके छोड़ कर किसीको कुछ बताए बिना युवक से मिलने नासिक पहुंच गई।
घर से निकलने के बाद से लगातार उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था। पति पत्नी की खोज में लगा था, इसी दौरान टिक-टॉक पर उसे पत्नी का एक वीडियो मिला। यह वीडियो मुंबई में समुद्र किनारे शूट किया गया था। वीडियो में महिला के साथ उसका दोस्त भी नजर आ रहा था। वीडियो देख पति पुलिस स्टेशन पहुंचा। महिला के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई गई, जिससे उक्त युवक का नंबर मिला तब जाकर महिला से बात हुई। इसके बाद महिला वापस आगरा आ गई लेकिन अब पति उसे साथ रखने को तैयार नहीं है।
Published on:
03 Feb 2020 03:45 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
