आगरा। सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख और ह्यूमन यूनिटी काॅन्फ्रेंस के अध्यक्ष
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का दो दिन का सत्संग कार्यक्रम आगरा के टोरेंट पाॅवर आॅफिस के सामने स्थित सेक्टर-11 के आवास विकास पार्क में 21 और 22 फरवरी तक चल रहा है। इसी क्रम में आज संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ध्यान-अभ्यास की एक सरल विधि सिखाते हैं, जिसका अभ्यास स्त्री हो या पुरुष, बीमार हो या स्वस्थ, चाहे वह किसी भी उम्र व जाति का हो, कर सकता है। ध्यान-अभ्यास की यह विधि इनसे पहले हजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज, परम संत कृपाल सिंह जी महाराज और दयाल पुरुष संत दर्षन सिंह जी महाराज ने सिखाई। इस विधि को ‘सुरत-शब्द योग’ व ‘आंतरिक ज्योति व श्रुति का मार्ग’ भी कहा जाता है।