18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिन से लापता स्टील कारोबारी का शव मिला

महाशिवरात्रि से लापता था कारोबारी, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Feb 17, 2018

agra police

आगरा। तीन दिन पहले महाशिवरात्रि पर रायभा में साइट देखने गए कारोबारी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। थाना सदर इलाके के मधुनगर के स्टील रेलिंग कारोबारी बाबू गोयल की हत्या की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। थाना अछनेरा के रायभा के पास खेतों में उनका शव मिला। बताया गया है कि कारोबारी महाशिवरात्रि के दिन रायभा में साइट देखने गए थे, उसके बाद से लापता थे। पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गैंगरेप पीड़िता ने हताश होकर एसएसपी ऑफिस में किया आत्मदाह का प्रयास

महाशिवरात्रि पर बाबू गोयल घर से निकले
परिजनों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बाबू गोयल घर से निकले थे। बाबू गोयल घर से बाइक लेकर गए थे। इसके बाद देर रात तक वे नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, ले किन उनका कोई सुराग नहीं लगा। उनका मोबाइल नंबर स्विच आॅफ आ रहा था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते थाना सदर में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस भी लगातार पीड़ित के परिवार के साथ खोजबीन कर रहा था। बाबू गोयल के भतीजे हर्षित गोयल ने बताया शनिवार सुबह थाना सदर पुलिस ने फोन कर जानकारी दी। इसके बाद जब परिवारीजन अछनेरा के रायभा पहुंचे, तो वहां पर बाबू गोयल शव मिला। भतीजे हर्षित गोयल का कहना है कि उसके चाचा की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

पुलिस ने दो संदिग्ध लिए हिरासत में
हत्या के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है। लेकिन, पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। जल्द ही पूरे मामले में पुलिस अन्य गिरफ्तारी कर इसे सबके सामने रखेगी।