तब गुरुजी ने कहा,' एक रोते हुए बच्चे की पुकार सुन तुम्हारा एक मित्र बच्चे को बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा।' शिष्यों ने कहा, 'उसने पूजा छोड़कर अधर्म किया है।' इस पर गुरुदेव ने कहा, 'अधर्म उसने नहीं, तुम लोगों ने किया है।
तुमने डूबते हुए बच्चे की पुकार अनसुनी कर दी। पूजा-पाठ, धर्म-कर्म का एक ही उद्देश्य होता है प्राणियों की रक्षा करना। तुम आश्रम में धर्मशास्त्रों, व्याकरणों, धर्म-कर्म आदि में पारंगत तो हुए, लेकिन धर्म का सार नहीं समझ सके।
परोपकार और संकट में फंसे दूसरे की सहायता करने से बड़ा कोई धर्म नहीं।