ये प्रक्रिया करनी होगी पूरी
पासपोर्ट के लिए आॅन लाइन आवेदन करना होता है, इसके बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाकर कई कागजी खानापूर्ति पूरी करनी होती है, जिससे जल्द से जल्द पासपोर्ट बन सके। अब यह प्रक्रिया आगरा के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर हो जाएगी। एक हफ्ते के अंदर नया पासपोर्ट हासिल किया जा सकेगा। पहले हफ्ते में जनरल कैटेगरी के अंदर पासपोर्ट बन सकेगा। पासपोर्ट बनवाने के लिए जो कागजात चाहिए। इनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और एक एफिडेविट शामिल है।