26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देह व्यापार के संदेह में तीन युवतियां और चार युवक गिरफ्तार

कालिंदी विहार में मकान को किराए पर लेकर चल रहा था देह व्यापार का धंधा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 19 Jul 2018, 6:42 PM IST

sex racket

देह व्यापार के संदेह में तीन युवतियां और चार युवक गिरफ्तार

आगरा। मकान किराए पर लेकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। स्थानीय नागरिकों ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तब पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। जिसमें तीन युवतियां और चार युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी से पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: चांदी के बड़े कारोबारी की फर्म और आवास पर आयकर की छापेमारी

स्थानीय नागरिकों ने दी सूचना, तो पहुंची पुलिस
गुरुवार को थाना एत्माउद्दौला के कालिंदी विहार पेठा नगरी में एक घर पर अचानक से चीता पुलिस की बाइक रुकी तो सभी हैरान रह गए। जब चीता पुलिस ने घर में दस्तक दी तो अंदर जो नजारा था वो हैरान कर देने वाला था। मकान के अंदर तीन युवतियां और चार युवक थे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि जिस मकान में ये धंधा चलाया जा रहा था, उसे किराए पर लिया गया था। जिसमें युवती और युवकों के आने पर स्थानीय व्यक्ति ने सौ नम्बर पर पुलिस को सूचना दी थी। गिरफ्तार किए गए युवक और युवतियों को थाने ले जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: नशेड़ी समझकर छोड़ देते थे यात्री, जीआरपी ने पकड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा

संचालिका का बेटा भी पुलिस की पकड़ में
बताया गया है कि एत्माउद्दौला पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, उनमें सेक्स रैकेट चलाने वाली संचालिका का पुत्र भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए युवक और युवतियों के बारे में अभी पुलिस गहराई से पूछताछ कर रही है। सेक्स रैकेट चलाने वाली संचालिका युवतियों को कहां से लेकर आती थी। ये पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का अनुमान है कि ये रैकेट बड़ा हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: आगरा, मथुरा, दिल्ली और मुम्बई में आयकर छापा, पश्चिमी यूपी की सबसे बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा होने की उम्मीद

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग