13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस में खलबली मचाने वाली एसपी ट्रैफिक सुनीता सिंह का तबादला

शासन ने इस्तीफे को माना अनुशासनहीनता, वरिष्ठ अधिकारी से तकरार के बाद दिया था त्यागपत्र

2 min read
Google source verification
sunita singh

sunita singh

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस से इस्तीफा देकर खलबली मचाने वाले पुलिस अधीक्षक यातायात सुनीता सिंह का तबादला हो गया है। हालांकि उन्होंने देर शाम इस्तीफा वापस लेने की बात कही थी। इसके बाद भी शासन ने अनुशासनहीनता में कार्रवाई की। खास बात यह भी है कि पुलिस महानिरीक्षक आगरा रेंज राजा श्रीवास्तव को भी हटा दिया गया है। राजा श्रीवास्तव ने एसपी ट्रैफिक का इस्तीफा यथावत आगे बढ़ा दिया था। नियमानुसार इस पर किसी कार्रवाई की संस्तुति नहीं की थी।

यह भी पढ़ें

पुलिस अधीक्षक यातायात सुनीता सिंह के इस कदम से यूपी पुलिस में मची खलबली

क्या है मामला

पुलिस अधीक्षक यातायात सुनीता सिंह की 31 जुलाई की रात में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से तकरार हुई थी। शहर के खराब हो रही यातायात व्यवस्था पर वे खास काम नहीं कर पा रही थीं। लताड़ लगाए जाने से वे अवसाद में आ गईं और एक अगस्त, 2018 को इस्तीफा दे दिया। आईजी रेंज राजा श्रीवास्तव ने इस्तीफे की पुष्टि की। सुनीता सिंह ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। किसी से बात नहीं की। इस्तीफे की घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हर कोई इस्तीफे की वजह जानना चाहता था। मामला शासन तक पहुंचा तो जांच शुरू हुई। वरिष्ठ अधिकारियों ने सुनीता सिंह से बात की। फिर उन्होंने दो अगस्त, 2018 की देर शाम इस्तीफा वापस ले लिया। अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद से कहा- भावावेश में त्यागपत्र दे दिया था। इसे वापस ले रही हैं। फिर वे अपने कार्यालय पहुंच गईं। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

यह भी पढ़ें

महिला आयोग पहुंचा इस्लाम से खारिज करने वाला फतवा

शासन ने लिया एक्शन

सुनीता सिंह के इस तरह से इस्तीफा देने को शासन ने अनुशासनहीनता माना है। इस्तीफा वापस लेने के साथ ही एसपी ट्रैफिक का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी मुख्यालय, लखनऊ में तैनात किया गया है। 26 अप्रैल, 2018 को वे आगरा आई थीं। सवा तीन महीने आगरा में रहीं। सुनीता सिंह मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली हैं। 1991 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। अपने बैच की टॉपर रही हैं।

यह भी पढ़ें

स्कूटी पर बिना हेलमेट के जा रही थी महिला दरोगा, एडीएम ने रोका और फिर

क्या कहा एडीजी ने

इस बारे में अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद का कहना है कि इस्तीफा वापस लेने के साथ ही घटनाक्रम पटाक्षेप हो गया है। सुनीता सिंह का कहना है कि भावावेश में इस्तीफा दिया था।

यह भी पढ़ें

रास्ते में मिले शंख या सिक्का तो करिए सिर्फ ये एक काम, सफलता कदम चूमेगी...