21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल यादव की पार्टी PSP संजय प्लेस के व्यापारियों के साथ, धरने पर बैठे नेता, आमरण अनशन की चेतावनी

नगर निगम अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लाइसेन्स दियाः नितिन कोहली ठेकेदार की अवैध वसूली की खामियाजा आगरा के हर व्यक्ति को भोगना पड़ेगा

2 min read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Feb 12, 2020

Nitin kohli

Nitin kohli

आगरा। शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने संजय प्लेस के व्यापारियों का समर्थन किया है। पार्किंग के मुद्दे पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में सहभागिता की। 29वें दिन धरने पर बैठे और आगे भी समर्थन का ऐलान किया।
यह भी पढ़ें

प्रोफेसर अशोक मित्तल डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

नितिन कोहली ने दी चेतावनी

संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन चल रहा है। नगर निगम से मांग की जा रही है कि पार्किंग शुल्क समाप्त किया जाए। आरोप है कि नगर निगम के ठेकेदार पार्किंग के नाम पर उत्पीड़न कर रहे हैं। प्रसपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली व जिला अध्यक्ष धारा यादव जी के नेतृत्व में प्रसपाइयों ने एक दिन के क्रमिक अनशन पर बैठकर समर्थन किया। प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया कि आगरा विकास प्राधिकरण ने जब ये दुकान बेची थीं तो नक्शे के मुताबिक पार्किंग व्यवस्था भी लिखित में दिखाई थी। नगर निगम अपने कुछ चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिये ठेकेदारी का लाइसेन्स दे रखा है। यह क्रमिक अनशन प्रशासन को चेतावनी है। अगर व्यापारियों की मांगे पूरी न की गयी तो यह अनशन आमरण अनशन में तब्दील कर देंगे।

यह भी पढ़ें

पति ने घर से निकला, पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो महिला लेट गई हाईवे पर

तानाशाही खत्म कराएंगे

अनशन पर बैठे जिला अध्यक्ष धारा यादव ने कहा कि पार्टी की तरफ अपने व्यापारी भाइयों को भरोसा दिलाता हूं कि जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी, पूरी पार्टी साथ होगी। आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस आंदोलन को जब तक चलायेगी जब तक नगर निगम की तानाशाही खत्म न कर दें। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने हमेशा व्यपारियों के हित की बात की है। महिला सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह ने बताया कि यह आंदोलन सिर्फ व्यापारियों का ही नहीं बल्कि हर जन का आंदोलन है। अवैध वसूली का खामियाजा सबसे ज्यादा जनता को भोगना पड़ेगा। संजय प्लेस एक ऐसा बाजार है जहां पूरे आगरा का व्यक्ति खरीदारी करने आता है।

यह भी पढ़ें

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रमुख रूप से लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अंजुमन चौधरी, महानगर अध्यक्ष यूनिस खान, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष शीलू यादव, महानगर अध्यक्ष अमरजोत साहनी, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष लक्की शिवहरे, इमरान कुरैशी, अकबर, जयप्रकाश निगम, राजीव फौजदार, पवन लवानिया, सुमन लता सक्सेना, आशु दिवाकर, वाजिद उस्मानी, शाहिद खान, अनुज जैन, लाले याद, उमेश सिंह, करनवीर सिंह, वरुण देशभक्त, राजा सिंह, बाबू लाल, सोनू कुशवाहा, सतेंद्र पंडित, प्रदीप सिंह, विकास यादव, मनीष शर्मा, सूरज भारद्वाज आदि मौजूद थे।