3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Priyanka Mishra ने जमा कराई खाकी तो मुंबई से आया म्यूजिक एल्बम में काम करने का ऑफर

Priyanka Mishra : रंगबाजी के वीडियो से सुर्खियों में आई पूर्व कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा, बनी सेलिब्रिटी

2 min read
Google source verification

आगरा

image

lokesh verma

Sep 16, 2021

priyanka-mishra.jpg

Priyanka Mishra : यूपी की रिवाल्वर रानी यानी आगरा की पूर्व कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा ने इस्तीफा मंजूर होने के बाद विभाग में खाकी के साथ किट और एक लाख 80 हजार रुपए जमा करा दिए हैं। यह जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड करके दी है। बता दें कि रंगबाजी का वीडियो अपलोड करने के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था, जिसके बाद डिप्रेशन में आकर उन्होंने पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। इसी बीच वह सेलिब्रिटी भी बन चुकी हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका के पास मुंबई से म्यूजिक एल्बम में काम करने के लिए फाेन भी आ रहे हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका मिश्रा को मुंबई से म्यूजिक एल्बम के लिए फोन आए हैं। प्रियंका को म्यूजिक एल्बम में काम करने का ऑफर दिया गया है। हालांकि प्रियंका ने काम करने की अभी हामी नहीं भरी है। प्रियंका ने कहा कि अभी वह इस फैसला नहीं ले सकती, परिजनों से बात करके ही कुछ कह सकेंगी। बता दें कि प्रियंका मिश्रा अपने एक वीडियो से इतनी मशहूर हो चुकी हैं कि उन्हें अब लगातार ऑफर पर ऑफर मिल रहे हैं। इससे पहले प्रियंका मिश्रा को एक वेब सीरीज में काम करने का भी ऑफर दिया गया था, लेकिन अभी तक इस संबंध में उनकी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉक पर निकली बीएससी की छात्रा का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण, गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम किया

मॉडलिंग या एक्टिंग के क्षेत्र में अच्छे ऑफर का इंतजार

प्रियंका मिश्रा का कहना है कि वह परिजनों से बात करते हुए सोच समझकर फैसला लेंगी। हालांकि उनके पास कौन सी वेब सीरीज का ऑफर आया था। इस बारे में भी उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। प्रियंका का कहना है कि अगर मॉडलिंग या एक्टिंग के क्षेत्र में अच्छा ऑफर मिलेगा तो वह जरूर इस फील्ड में जाना चाहेंगी। बता दें कि प्रियंका को एक्टिंग का बहुत शौक है। अपने शौक को पूरा करने के लिए वह अक्सर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं। प्रियंका ने पुलिस विभाग में भर्ती होने से पहले ही इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था।

50 हजार से अधिक फॉलोअर

बता दें कि रंगबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रियंका सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगातार फॉलोअर बढ़ रहे हैं। प्रियंका ने जिस सममय रंगबाजी का वीडियो पोस्ट किया था, उस दौरान उनके महज 1300 फॉलोअर थे, लेकिन अब उनके 50 हजार से अधिक फॉलोअर हो चुके हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर वीडियो से चर्चा में आई प्रियंका मिश्रा अब यूपी पुलिस का हिस्सा नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- लव मैरिज के दो साल बाद पत्नी की हाइट कम बताकर घर से निकाला, गेट पर धरना देकर बैठी पीड़िता

Story Loader