
accident
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। तेज रफ्तार और यातायात के नियमों का पालन न करने के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज में हुआ। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। भाइयों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें—
यह था पूरा मामला
गांव मटसेना निवासी 25 वर्षीय राहुल अपने छोटे भाई अर्जुन के साथ शनिवार रात्रि अपाचे बाइक द्वारा इटावा जा रहे थे। अभी वह थाना सिरसागंज क्षेत्र में पहुंचे ही थे कि हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी अपाचे बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। दोनों के पास से जो कागज बरामद हुए थे उनसे उनकी शिनाख्त राहुल और अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को भी सूचित कर दिया। घटना की जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना था कि उन्हें क्या पता था कि अब वह कभी वापस लौटकर नहीं आएंगे अन्यथा वह उन्हें कभी नहीं जाने देते।
Published on:
21 Feb 2021 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
