आगरा। Citizenship Amendment Act, एनआरसी कानून, बेटियों पर बढ़ते अत्याचार, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी व किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। निर्वतमान महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, निर्वतमान जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव के नेतृत्व में सपाई, कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां पर सपाइयों ने अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। निर्वतमान जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव का कहना है कि सरकार की गलत नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी हमेशा प्रदर्शन करती रहेगी।