13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पद्मावत के विरोध से डरे सिनेमाघर संचालक, नहीं लगाए पोस्टर

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का विरोध हर तरफ हो रहा है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jan 23, 2018

Padmavat, Film Padmavat, Padmaavat, Padmavati, agitation for Padmavat Film, Padmavat release date, Chhatriya samaj, Sanjay Leela Bhansali, Supreme Court, Deepika Padukone, Agra News, Sanjay Talkies, Agra Cinema Hall, Agra Police, SSP Agra, SSP Amit Pathak

आगरा। फिल्म रिलीज होने के कई हफ्ते पहले जिन सिनेमाघरों में फिल्मों के पोस्टर चस्पा हो जाया करते थे। आज सिनेमाघर पोस्टर लगाने से भी कतरा रहे हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का विरोध हर तरफ हो रहा है। आगरा में पद्मावत का विरोध ऐसा है कि सिनेमाघर भी रिस्क लेना नहीं चाहते हैं। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि एक भी सिनेमाघर ने अभी तक फिल्म पद्मावत के पोस्टर नहीं लगाया है। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि सिनेमाघर मालिकों को भी इस बात का भय सता रहा है कि जिस तरीके से फिल्म का विरोध किया जा रहा है। पोस्टर लगाने के बाद कहीं उनके सिनेमाघर पर तोड़फोड़ न हो जाए। इस बात को लेकर सिनेमाघर संचालकों ने अभी तक फिल्म से जुड़े पोस्टरों को नहीं लगाया है।

सिनेमाघर को उड़ाने की मिल चुकी है धमकी
बीते दिन आगरा के संजय प्लेस सिनेमाघर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। किसी अराजकतत्व ने संजय प्लेस स्थित संजय सिनेमाघर को फिल्म दिखाने पर बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस बात को लेकर सिनेमाघर संचालक ने पुलिस से भी शिकायत की। एसएसपी आगरा अमित पाठक का कहना है कि किसी ने शरारत की है। लेकिन, पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: पद्मावती अगर पद्मावत है, तो हमने लट्ठों का नाम फूल और पेट्रोल का नाम गंगाजल रख दिया: क्षत्रिय समाज
शहर में सुरक्षा को लेकर चौकन्नी है पुलिस

पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने मुखबिरों को सक्रिय किया है। वहीं खुफिया विभाग की पूरी सजगता के साथ लगा हुआ है। आगरा में जिन सिनेमाघरों में फिल्म दिखाए जाने की संभावनाएं हैं, उनकी सूची बनाई जा रही है। बता दें फिल्म रिलीज होने में महज दो दिन का समय शेष रह गया है।