
gurudwara guru ka taal
आगरा। आज शरद पूर्णिमा है। ताजमहल पर चमकी होगी। घरों में खीर बनाई जाएगी। इसके साथ ही श्वांस, दमा, अस्थमा, अलर्जी के मरीजों को निःशुल्क दवाई का वितरण किया जाएगा। 24 अक्टूबर को बाईपास स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल के भाई नंदलाल समागम हाल में मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह द्वारा किया जाएगा। दवा के साथ दुआ भी दी जाती है।
यह भी पढ़ें
खीर में दी जाएगी आयुर्वेदिक दवाई
गुरुद्वारा गुरु के ताल के मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह एवं समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि यह पूरी तरह से आयुर्वेदिक दवाई है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। यह दवाई संत बाबा साधु सिंह जी मौनी के समय से ही निःशुल्क वितरित की जा रही है। दवाई खीर में डाल कर मरीज की उम्र एवं कितना पुराना मर्ज है, की जानकारी करने के बाद दी जाती है। खीर को पूरी रात चंद्रमा के प्रकाश में रखा जाता है।
यह भी पढ़ें
सुबह चार बजे खाएं
सुबह चार बजे नित नेम के पाठ के पश्चात दवाई का सेवन करना होता है। इसमें कुछ परहेज होते हैं, जो दवाई वितरण के समय बताए जाएंगे।। इस दवाई को ग्रहण करने देश के विभिन्न राज्यों से मरीज आते हैं। हजारों लोगों का रोग ठीक हो चुका है।
यह भी पढ़ें
शाम छह बजे से वितरण
दवाई वितरण शाम छह से रात्रि नौ बजे तक किया जाएगा। अधिक जानकारी इन नम्बरों से प्राप्त की जा सकती है- ०५६२-२६०३०५१, ९५४८३१२१८२ एवं ९३१९७९५१९७।
Published on:
24 Oct 2018 08:27 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
