
शिवपाल यादव
मैनपुरी। मंगलवार को करहल के नरसिंह इंटर कॉलेज में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का दर्द एक बार फिर से छलक पड़ा। मीडिया से बातचीत के दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को खड़ा करने में उन्होंने और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपनी जी जान लगा दी, लेकिन चापलूसों और चुगलखोरों ने उन्हें एक नहीं होने दिया।
इस बीच प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों में अपने दम पर मैदान में उतरेगी। जरूरत पड़ी तो गठबंधन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यूपी की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। शिवपाल यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दुष्कर्म की वारदातें बढ़ रही हैं। राज्य सरकार का ब्यूरोकेसी पर कोई नियंत्रण नहीं है। अफसर मनमानी करने में जुटे हुए हैं।
Updated on:
13 Nov 2019 11:47 am
Published on:
13 Nov 2019 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
