19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: BJP नेता के घर में मिला नर कंकाल! हड्डियों पर बने मिले निशान

UP News: BJP नेता ने कोठी कुछ दिन पहले ही खरीदी है। अभी इस मकान की रजिस्ट्री नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इस कंकाल से उनका कोई लेना देना नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Aman Pandey

Sep 13, 2023

skeleton found in bjp leader house in agra

आगरा में BJP नेता के घर में नर कंकाल जैसी चीज मिली है।

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व चेयरमैन के घर में नर कंकाल मिला है। कोठी एक डॉक्टर के परिजनों ने पूर्व चेयरमैन को बेची थी। सूचना पर थाना पुलिस और विशेषज्ञों की टीम पहुंची। जांच के लिए नर कंकाल को लैब भेजा गया है।

घटना मंगलवार की है। अछनेरा के गया प्रसाद के 5 बेटे थे। एक बेटा नरेश मित्तल हड्डी रोग विशेषज्ञ थे। उन्होंने एमएस की पढ़ाई की थी। मथुरा के सरकारी अस्पताल में तैनाती थी। 2021 में उनकी मौत हो गई थी। इसकी वजह से कोठी सालों से बंद थी। पुलिस के अनुसार, कोठी कुछ माह पहले पूर्व चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने खरीद ली। वह उसे तुड़वा रहे हैं। दिन में मजदूर काम कर रहे हैं।

हड्डियां देख घबराए मजदूर

सोमवार को दूसरी मंजिल पर अलमारी में एक लकड़ी का बक्सा मिला। मजदूरों ने उसे खोला तो हड्डियां मिली। यह देख वे घबरा गए और पुलिस को सूचना दी।

इसके इस्तेामल में होता था हड्डियों का प्रयोग

थाना प्रभारी अछनेरा फोर्स के साथ पहुंचे। आगरा से फील्ड यूनिट भेजी गई। फील्ड यूनिट ने बक्से की जांच की। बताया कि हड्डियां बहुत साफ हैं। स्कैच पैन से उन पर मार्किंग हो रखी है। बक्से में किसी प्रकार की कोई दुर्गंध नहीं थी। ऐसी हड्डियों का प्रयोग डॉक्टर पढ़ाई के लिए करते हैं। पूर्व में उन्हें मेडिकल कॉलेज से जारी होती थीं। अब मानव कृत्रिम हड्डियां भी आने लगी हैं।

जांच के लिए भेजी जाएंगी लैब

एचटी मीडिया के रिपोर्ट के अनुसार, अछनेरा सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र लवानियां भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रारंभिक जांच के बाद आशंका जताई कि कुछ हड्डी असली भी प्रतीत हो रही हैं। इन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।