29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं की ‘मन की बात’ सुनने आईं स्मृति ईरानी, अभिनंदन और आतंकी हमलों पर खुलकर बोलीं केंद्रीय मंत्री

आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्त्री भवन में महिलाओं के साथ की मन की बात, छात्राओं ने पूछे बेबाक सवाल

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Mar 01, 2019

Smriti Irani

Smriti Irani

आगरा। खचाखच भरा गंगाधर शास्त्री सभागार, मैदान में महिलाओं की भीड़ और स्मृति ईरानी की एंट्री। कैबिनेट मंत्री की एक झलक पाने के लिए छात्राएं तो आतुर थीं लेकिन, भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त जोश था। स्मृति ईरानी के तिलक किया गया तो उन्होंने भी पलटकर स्वागतकर्ता महिला के तिलक किया। ये देखकर महिलाओं में और उत्साह भर गया। स्मृति ने मंच पर आते ही मोर्चा संभाल लिया और एक के बाद एक भारत सरकार की योजनाओं का बखान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इससे पहले उन्होंने मंच से भारत माता की जय जयकार के नारे भी लगवाए।

मेट्रो की उपलब्धि
स्मृति ईरानी ने मंच से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आगरा शहर के लिए मेट्रो दी। कहा कि ऐतिहासिक नगरी आगरा में एक नए भारत की कल्पना में मैट्रो का प्रोजेक्ट एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

पूछे सवाल
स्मृति ईरानी ने महिलाओं की जिज्ञासा भी शान्त की। आगरा कॉलेज की छात्रा कृतिका सिंह ने पूछा कि 26 फरवरी 2019 को सर्जिकल स्ट्राइक के समय क्या माहौल था उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुई घटना के बाद देश में आक्रोश और अपेक्षा थी कि आतंकियों के सरपरस्तों को जवाब मिले। इसलिए प्रधानमंत्री ने थल सेना, वायुसेना और जलसेना के हाथ खोल दिए। भारत ने पाक के घर में घुसकर आतंकियों के लांचिंग पैड्स तबाह किए। ये सब भारत की बेटियों के आशीर्वाद की वजर से हो सका। स्मृति ईरानी ने कहा कि आर्गेनाइजेशन आफ इस्लामिक कंट्री के आयोजन में भारत की बेटी सुषमा स्वराज ने भारत का लोहा मनवाया। भारत अब तब तक चुप नहीं बैठेगा जब तक आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब नहीं मिले।

दुष्कर्म की सजा पर मौत
श्रीलंकाई किशोरी भारतीय महिला पर्यटक की सुरक्षा के सवाल किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि श्रीलंका से भारत का पुराना रिश्ता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाएं हैं। भारत सरकार ने 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म को सजा ए मौत का एलान किया है। कैबिनेट मंत्रियों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के सवाल पर स्मृति ने कहा कि यहां की महिलाएं आगे चलकर केंद्र में भूमिका निभाएंगी। महिलाएं आज देश भर में राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही हैं। में इतना जरूर कहूंगी कि प्रधानमन्त्री ने राष्ट्र का महिला के द्वारा विकास ऐसी सोच रही है।

बताया अपना राजनीतिक सफर
राजनीति में दिलचस्पी स्मृति ईरानी को कहां से मिली और आप परिवार और राजनीति में कैसे संतुलन बनाती हैं। इस सवाल पर स्मृति ने कहा कि ऐसे सवाल कोई पुरुष से नहीं पूछता। पूरे परिवार के सहारे ही में यहां तक आई, बड़े बुजुर्गों से जो संस्कार पाया हैं उसके सहारे सत्य के रास्ते पर चलते कोई मार्ग कठिन नहीं हैं। 17 की उम्र में जब निकली थी यही संकल्प लिया था। जीवन में कुछ काम ऐसे करो जिस पर परिवार गर्व से सीना चौड़ा हो और लोग कहें कि ये हमारी बेटी है।

भाजपा को वोट क्यों दें
एक महिला ने सवाल किया भाजपा को वोट क्यों दें। इसपर स्मृति ईरानी बोली कि नए भारत के निर्माण के लिए भाजपा को वोट करें। किसान को विज्ञान और सम्मान के लिए, महिलाओं को खुले शौच में जाने से रोकना, आतंकी हमलों का जवाब देने के लिए भाजपा को वोट करें।