10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Social Media आभासी दुनिया के प्रभाव में की शादी, ससुराल पहुंची तो उड़े होश, आगरा परिवार परामर्श केंद्र पर आया अजीब मामला

Social Media खुशी-खुशी विदा युवती ने जब ससुराल में रखा कदम तो खुल गई आंखें

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Shivmani Tyagi

Aug 12, 2024

Bride

प्रतीकात्मक फोटो

( Social Media ) सोशल मीडिया यानी अभासी दुनिया के मायाजाल से पर्दा उठाती ये खबर आपको हैरान कर देगी। एक युवती को अपने इंस्टाग्राम फ्रैंड से प्यार हो गया। लड़का सोशल मीडिया पर बीएमडब्ल्यू कार और पांच सितारा होटलों से अपनी तस्वीरें पोस्ट करता था। इसने खुद को इंजीनियर बता रखा था। दोनों के बीच शादी बात हुई तो युवक के परिजन ग्वालियर से आगरा रिश्ता लेकर पहुंचे और शादी हो गई। शादी के बाद जब युवती ससुराल पहुंची तो पता चला कि इंस्टाग्राम पर की गई युवक की सारी पोस्ट फर्जी थी उसके पास ना तो BMW कार थी और ना ही वो इंजीनयिर था। अब दोनों की शादी टूटने की कगार पर है। यह मामला आगरा परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा था। अब इस मामले में लड़का पक्ष के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी पुलिस ने कर ली है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्यार और फिर शादी अब पुलिस-थानों के चक्कर ( Social Media )

आगरा की रहने वाली युवती का कहना है कि पिछले दिनों उसे इंस्टाग्राम पर एक युवक की फ्रेंड रिकवेस्ट आई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। युवक ने खुद को इंजीनियर बताया और वीजा दिखाते हुए बताया कि कंपनी उसे विदेश भेज रही है। इतना ही नहीं युवक BMW कार के साथ अपनी फोटो अपलोड किया करता था। उसने बता रखा था कि महंगी कार उसी की है। इसके अलावा वह महंगे होटलों और शॉपिंग मॉल से भी फोटो अपलोड किया करता था। लड़की इस बात से अंजान थी कि ये सब मोह माया का जाल है इसमें कोई सच्चाई नहीं है। दोनों के बीच शादी के लिए बात हो गई। लडके ने अपने परिजन ग्वालियर से आगरा रिश्ता लेकर भेज दिए और दोनों की शादी हो गई। मामला दो परिवारों से जुड़ा होने के चलते हम दोनों परिवार की पहचान को सार्वजनिक नहीं कर रहे।

विदा होकर ससुराल पहुंची तो खुली रह गई आंखें ( Instagram )

शादी के बाद युवती खुशी-खुशी विदा हुई लेकिन ससुराल पहुंची तो उसके पैरों से तले से जमीन खिसक गई। पता चला कि युवक के पास कोई कार नहीं है और ना ही कोई कंपनी उसे विदेश भेज रही है। लड़का अक्सर महंगी कारों के साथ अपनी फोटो लेकर उन्हे ही सोशल मीडिया ( Instagram ) पर पोस्ट किया करता था। अब दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती का कहना है कि भले ही युवक के पास कार नहीं थी लेकिन झूठ बोलकर रिश्ते की नीव नहीं रखनी थी। अब इन दोनों के बीच का विवाद काफी बढ़ गया है। मामला इतना बढ़ गया है कि रिश्ता टूटने की कगार पर है। आगरा ( Agra ) परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया लेकिन लड़का तीन बार बुलाने पर ही नहीं पहुंचा। अब इस मामले में लड़का पक्ष के खिलाफ FIR दर्ज करने की संस्तुति हो गई है। पुलिस अब इस मामले में मुकदम दर्ज कर पूरे मामले की जांच करेगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग