दलालों के चक्कर में ना पड़ें फरियादी
चौकी पर आने वाले पीड़ित यदि लिखना पढ़ना नहीं जानते हैं, तो उनका शिकायत पत्र पुलिस लिखेगी। जिसका काम पीड़ित की तहरीर लिखना होगा। दलालों की चौकी में कोई जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि चौकी पर पहुंचने वाले कई फरियादी ऐसे होते हैं, जिन्हें लिखना पढ़ना नहीं आता है। वे दलालों के चक्कर में फंस जाते थे। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। चौकी प्रभारी का कहना है कि अब कोई भी अनपढ़ व्यक्ति किसी दलाल के चक्कर में ना पड़ें। पीड़ित पक्ष की मदद करना और दोषी के प्रति कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाना पुलिस का मकसद है। उनका कहना है कि कोई भी व्यक्ति बिना झिझक उनकी चौकी में कभी भी आ सकता है। इसलिए उन्होंने अपना निजी नंबर भी फरियादियों के साझा किया है। चौकी इंचार्ज के इस कदम की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।