2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बटेश्वर कॉरिडोर पर अखिलेश यादव का आरोप, ‘सीधे मिट्टी पर ही डाल दी PCC’, बोले- ये भ्रष्टाचार का सबूत है

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बिना बेस के मिट्टी पर सीधे PCC डालने का आरोप लगाते हुए निर्माण की गुणवत्ता और कामकाज पर सवाल खड़े किए।
2 min read
Google source verification

आगरा

image

Ankit Sai

Aug 02, 2026

Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश (IANS Photo)

Bateshwar Corridor News: आगरा के बटेश्वर धाम में बन रहे कॉरिडोर को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्माण कार्य की तस्वीरें साझा कर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि बिना बेस तैयार किए मिट्टी पर सीधे पीसीसी (PCC) डाली जा रही है। वहीं, निर्माणदायी संस्था यूपीपीसीएल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा और कीचड़ से बचाने के लिए अस्थायी तौर पर पीसीसी डाली गई है।

अखिलेश ने शेयर किया निर्माण कार्य का वीडियो

अखिलेश यादव ने एक्स पर बटेश्वर कॉरिडोर के काम की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए लिखा कि यह है, बटेश्वर कॉरिडोर के काम में हो रहे बेतहाशा भ्रष्टाचार का साक्षात सबूत। वीडियो में दिख रहा है कि बिना नींव तैयार किए सीधे मिट्टी पर ही पीसीसी डाली जा रही है। यहां खराब कांक्रीट और पत्थर का इस्तेमाल हो रहा है और डिजाइन फाल्ट्स की भी कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कभी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी की जा रही है और शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अटल प्रोग्रेस वे को लेकर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए आगे लिखा कि भाजपा राज में जब कोई ईमानदार नागरिक आवाज उठाता है, तो उसके फोन पर धमकी की आवाज आ जाती है। भाजपा राज में सुनवाई की जगह धमकाई हो रही है। भाजपा ने अटल प्रोग्रेस वे बनाने का वादा किया था। अब जनता पूछ रही है कि क्या यह भी एक जुमला था? उन्होंने कहा कि बटेश्वर में पर्यटन विभाग की ओर से यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के माध्यम से काम कराया जा रहा है।

यूपीपीसीएल ने दी सफाई

अखिलेश यादव के आरोपों पर यूपीपीसीएल ने सफाई देते हुए इन्हें गलत बताया है। निर्माण संस्था का कहना है कि सावन महीने में श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान बनाने के लिए कच्चे रास्ते पर अस्थायी रूप से PCC डाली गई है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह के अनुसार, यूपीपीसीएल ने जानकारी दी है कि बटेश्वर धाम कॉम्प्लेक्स में नए गेट नंबर एक और बिटुमिन मार्ग के बीच करीब छह मीटर हिस्से में 150 एमएम सीसी का आधार तैयार किया जाना है। इसके ऊपर 100 एमएम रेड स्टोन कोबल लगाया जाएगा।

बरसात में कीचड़ से बचाने के लिए डाली PCC

अधिकारियों ने बताया कि मंदिर समिति के प्रतिनिधियों ने 28 जुलाई को गुरु पूर्णिमा और श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए व्यवस्था कराने का अनुरोध किया था। बरसात में कीचड़ की समस्या को देखते हुए कच्चे स्थान को चलने योग्य बनाने के लिए अस्थायी PCC डाली गई।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग