1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 हजार के इनामी डॉक्टर की लोकेशन मिली, पुलिस रवाना, जानिए पूरा मामला!

एसएसपी आगरा ने घोषित किया था इनाम। भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोपी है डॉक्टर।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Oct 16, 2019

आगरा। सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक और छोटे भाई डॉ. अनुराग टंडन पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे शहर ने मशहूर डॉ. अमित टंडन की लोकेशन प्रयागराज में मिली है। आगरा से पुलिस की एक टीम प्रयागराज के लिए भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि डॉ. अमित टंडन प्रयागराज में हाईकोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। मालूम हो कि पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश सवा महीने से कर रही है। सोमवार को आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने अमित टंडन की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़ें:शहर के नामी डॉक्टर पर एसएसपी ने घोषित किया दस हजार का इनाम, जानिए क्या है मामला!

छह सितंबर को भाई पर किया था हमला
बाग फरजाना निवासी डॉ. अमित टंडन अपनी मां कमलेश टंडन के नाम से अपने घर के पास ही डॉ. कमलेश टंडन टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के नाम से एक अस्पताल चलाते हैं। उनका छोटे भाई डॉ. अनुराग टंडन से प्रॉपर्टी को लेकर कुछ विवाद था। अनुराग सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक हैं। छह सितंबर को दोनों भाइयों में घर में कैमरे लगाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान डॉ. अमित टंडन ने डॉ. अनुराग टंडन के सिर में रॉड से हमला किया। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. वैशाली टंडन और कर्मचारी राहुल ने अनुराग के हाथ पकड़ लिए थे। हमले में अनुराग टंडन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद आनन फानन में उन्हें पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस पूरे प्रकरण में डॉ. अमित टंडन, उनकी पत्नी डॉ. वैशाली टंडन, हॉस्पिटल के कर्मचारी राहुल सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी।

यह भी पढ़ें: BJP से राजनीति की शुरुआत करने वाली महिला को मिली Congress की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी, जानिए इनके बारे में...

ऐसे मिली डॉक्टर की लोकेशन
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से डॉ. अमित टंडन फरार हैं। तीन दिन पहले पुलिस ने इस मामले में आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पूछताछ में राहुल ने बताया कि आरोपी डॉक्टर किस किस के संपर्क में है। उन सभी लोगों के नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया। उन नंबरों में से एक की लोकेशन प्रयागराज में मिली। अमित ने उस नंबर से बात की थी। हालांकि अमित की लोकेशन लगातार बदल रही है। जिन लोगों से अमित टंडन ने बातचीत की, उनसे पुलिस ने जानकारी ली तो पता चला कि आरोपी डॉक्टर हाईकोर्ट के चक्कर काट रहा है, ताकि जेल जाने से बच सके। फिलहाल अमित टंडन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की एक टीम को प्रयागराज भेजा गया है।

Story Loader