
Taj Mahotsav 2024
Taj Mahotsav 2024: ताज नगरी आगरा में आज पहली बार हॉट एयर बैलून (Hot Air Balloon) का आयोजन किया जा रहा है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगा। यह उड़ान आगरा पर्यटन के लिए बेहद अहम साबित होगी। इससे आगरा के टूरिज्म क्षेत्र में नए रोजगार के मौके खुलेंगे। इसके साथ ही, हॉट एयर बैलून से आप ताजमहल (Taj Mahal) को 1500 फीट की ऊंचाई से देख सकते हैं।
आज हॉट एयर बैलून के शुरुआत के पहले दिन 6 यात्रियों ने राइड की, जिसमें शहर के जाने माने उद्योगपति और मीडियाकर्मी शामिल रहे। देश के पहले हॉट एयर बैलून पायलट ने इसका संचालन किया। कैप्टन चौहान के मुताबिक, इस बैलून को उड़ाने में एलपीजी नाइट्रोजन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एक बार में 6 से 7 लोग सवार हो सकते हैं। वैसे तो हॉट एयर बैलून 5 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है लेकिन आगरा के प्रतिबंधित क्षेत्र होने की वजह से 1500 से 2000 हजार फीट तक की ही उड़ान की अनुमति है।
यह भी पढ़ें: UP की चंदौली सीट से ममता बनर्जी की पार्टी लड़ेगी लोकसभा 2024 का चुनाव! सपा और TMC में बनी बात
ताज महोत्सव- 2024 (Taj Mahotsav 2024) की ये पहली उड़ान कुबेरपुर के नवलपुर क्षेत्र से शुरू होकर ताजगंज नगला तल्फ़ी पर खत्म हुई। हॉट एयर बैलून के जमीन पर उतरते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और वीडियो बनाया। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के नए विजन और और जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के अथक प्रयासों से हॉट एयर बैलून की ये पहली एडवेंचर उड़ान ताज महोत्सव के साथ- साथ आगामी समय में आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री को एक नई पहचान देगी।
*आगरा से प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट*
Updated on:
24 Feb 2024 11:53 am
Published on:
24 Feb 2024 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
