
निकिता और मानव शर्मा
TCS Manager Suicide Case: यूपी के आगरा जिले में टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में उनकी फरार पत्नी निकिता शर्मा और ससुर नृपेंद्र कुमार शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों के खिलाफ पहले से ही गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। इस मामले में यदि दोनों ने सरेंडर नहीं किया। तो उनकी संपत्ति कुर्क की जा सकती है। इस मामले में मानव शर्मा के पत्नी की मां और साली पहले ही जेल जा चुकी है।
TCS Manager Suicide Case: आगरा जिले के ताजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा ने अपनी पत्नी से परेशान होकर 24 फरवरी को फंदा लगाकर जान दे दी थी। उनके मोबाइल में बहन को एक वीडियो मिला था। जिसे उन्होंने हत्या करने से पहले बनाया था। पुलिस ने उसे वीडियो को मृत्यु से पहले का बयान मानकर सदर थाने में आत्महत्या के लिए मजबूर कर देने की धाराओं में केस दर्ज किया था।
मानव शर्मा के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कई बार पत्नी निकिता को बयान के लिए बुलाया लेकिन वह बयान देने नहीं आई। खुद पर आरोप लगने के बाद उन्होंने एक वीडियो बयान जारी कर अपना पक्ष रखा था। पति की आत्महत्या के मामले में निकिता पुलिस से क्यों डर रही हैं। इससे कहीं ना कहीं पूरे मामले में उनकी संलिपिता जाहिर हो रही है।
पुलिस ने होली से पहले निकिता की मां और बहन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार निकिता और उसके पिता पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यदि इसके बाद वह सरेंडर नहीं करती हैं। तो उनकी संपत्ति की कुर्की के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
मानव शर्मा की पत्नी निकिता ने वीडियो बयान जारी कर कहा था कि मानो इससे पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुके थे। वीडियो बयान जारी करने के बाद से वह परिवार सहित फरार चल रही है। मानव की बहन से व्हाट्सएप पर हुई चैट भी निकिता ने पेश किया था। उनका कहना है कि मानव किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा परेशान थे। वह पास्ट था। पत्नी का कहना था कि जिस दिन उन्होंने आत्महत्या किया है। उस दिन शाम को वह हंसी-खुशी से हमें मायके में छोड़कर गए थे। कुछ समय से वह बहुत तनाव में रहते थे। इसी वजह से उन्होंने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया। इस बारे में जब ससुराल के अन्य सदस्यों को बताया गया। तो उन लोगों ने कहा कि यह पति-पत्नी के बीच का मामला है।
Published on:
26 Mar 2025 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
