
आगरा के पिनाहट में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। नगर पंचायत और विकासखंड कार्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में एक शादीशुदा जोड़ा पकड़ा गया। पंजीकरण के आधार पर समारोह में पहुंची महिला को ब्लॉक के कर्मचारियों ने बिछिया पहने हुए देखा। इसके बाद पूरे मामले की जांच की गई तो खुलासा हुआ कि दंपति पहले से ही शादीशुदा है। दंपति से दिया जाने वाला पूरा सामान वापस ले लिया गया। हालांकि, बिना किसी कार्रवाई के दंपति को छोड़ दिया गया।
पिनाहट के कैलाश चुरारिया गार्डन में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 13 जोड़ों के रजिस्ट्रेशन विकासखंड कार्यालय पिनाहट से और 11 जोड़ों के नगर पंचायत कार्यालय पिनाहट से हुए थे। सभी जोड़ों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में सजाया गया और मंडप में बिठाया गया।
समारोह के दौरान अधिकारियों ने सभी जोड़ों के मोजे उतरवाने को कहा, लेकिन एक युवती, रीना ने मोजे उतारने से इनकार कर दिया। इसके बाद ब्लॉक कर्मचारियों ने कड़ी पूछताछ की और मोजे उतारे तो महिला के पैरों में बिछुआ दबा हुआ था। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने दंपति से सभी सामग्री वापस ले ली और उन्हें बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौटा दिया।
पिनाहट ब्लॉक के ग्राम पंचायत अरनोटा के ग्राम सड़क का पुरा निवासी 22 वर्षीय रीना एक साल से शादीशुदा हैं। दोनों पति-पत्नी हैं। सामूहिक विवाह समारोह में उनका रजिस्ट्रेशन होने से एक अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न हो गई।
Updated on:
13 Dec 2024 08:47 am
Published on:
13 Dec 2024 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
