10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

29 जनवरी को फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ चलेंगी तूफानी हवाएं

Rain Alert: मौसम विभाग ने 10 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। 29 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव होने का अनुमान है। इससे बारिश के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Aman Pandey

Jan 26, 2025

weather,Heavy Rain, aaj ka mausam, Agra weather, flood news, hail storm, heavy rain, IMD alert, IMD Prediction, imd rain alert, IMD rains alert in up, imd weather news

Heavy Rain: यूपी के आगरा में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 29 जनवरी को मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। इस दिन तूफानी हवाएं चल सकती हैं। साथ में बारिश के भी आसार हैं।

29 को तूफान का अलर्ट

इधर शहर का तापमान स्थिर चल रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा होकर 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम होकर 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 76 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 28 जनवरी तक सुबह और देर रात हल्का कोहरा छाया रह सकता है। जबकि 29 को तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन खुले में निकलने से पहले मौसम का मिजाज देख लेना ठीक रहेगा। तेज हवाएं चलने पर बाहर निकलना सेहत के लिए ठीक नहीं है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। उधर, राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड का असर बरकरार रहेगा। कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। नागौर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

यह भी पढ़ें:पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर चला, जनवरी में सुखा, फरवरी की शुरुआत बारिश से

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। 29 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होने से अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी के आसार है।