
Ashok jain CA
आगरा। ताजमहल के शहर आगरा में समाजसेवा की अलख जगाने वाले अशोक जैन सीए ने अपनी मौत से पांच मिनट पहले जो कुछ किया, वह अचरज में डालने वाला है। मृत्युशैया पर उन्होंने अपने घर वालों से कहा- मेरे पास सिर्फ पांच मिनट हैं। मुझे धर्मग्रंथ पढ़कर सुनाओ। तीन मिनट बाद फिर कहा कि मेरे पास दो मिनट हैं, जल्दी करो। ठीक पांचवें मिनट पर उनका मुख तेजवान हो गया और बिना किसी कष्ट के परलोक सिधार गए।
यह भी पढ़ें
हँसते हुए गए
यह जानकारी सुशील जैन सीए ने श्रद्धांजलि सभा में दी। उन्होंने बताया- अशोक जैन सीए ने जब प्राण त्यागे तो उनके मुखमंडल पर ऐसी मुस्कान थी, जो इससे पहले कभी नहीं देखी। यह बताते हुए वे रोने लगे। इसके साथ ही वहां मौजूद लोगों की आँखें नम हो गईं। संचालन करते हुए महेन्द्र जैन ने बताया - अशोक जैन सीए के अनुज सुनील कुमार जैन अकसर एक गीत गाया करते हैं- रोते हुए आते हैं सब हँसता हुआ जो जाएगा, वो मुकद्दर का सिकंदर जानेमन कहलाएगा। अशोक जैन सीए इस पर कहते थे कि यह गाना मैं सार्थक करूंगा। यही हुआ। वे मुस्कराते हुए विदा हुए।
यह भी पढ़ें
सेवा कार्य जारी रहेंगे
अशोक जैन सीए को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रीराम मंदिर पार्क, जयपुर हाउस में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। श्रद्धांजलि सभा सभा का समय एक घंटा का होता है, लेकिन दो घंटे चली। हजारों लोगों के साथ आगरा शहर के सभी प्रमुख लोग मौजूद थे। सबने संकल्प लिया कि अशोक जैन सीए के सेवा कार्यों को पूरा करेंगे। अशोक जैन सीए के अनुज राजकुमार जैन और सुनील कुमार जैन के नेतृत्व में सेवा कार्य पहले की तरह चलेंगे। अशोक जैन सीए विकलांगों के लिए अस्पताल खोलना चाहते थे। इसे भी अभियान के रूप में लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें
असली सांसद थे
वक्ताओं ने कहा कि अशोक जैन सीए हजारों लोगों के हृदय में विराजमान हैं, हजारों लोगों के आँखों से देख रहे हैं और हजारों दिव्यांगों के साथ चल रहे हैं। उनके सेवा कार्य ऐसे हैं कि बखान करना मुश्किल है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि हम अशोक जैन सीए के बास गरीबों को इलाज के लिए भेजते थे। वे असली सांसद थे। महापौर नवीन जैन ने बताया कि हमने पांच हृदयरोगियों के ऑपरेशन अशोक जैन सीए से करवाए। आगरा विकास मंच के संरक्षक डॉ. राधेश्याम पारीक ने कहा कि सेवा करने वाले कभी मोक्ष नहीं चाहते हैं। डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि हमने डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. बीके अग्रवाल आदि के साथ तय किया है कि सेवा कार्य यथावत जारी रहेंगे। रवीन्द्रपाल सिंह टिम्मा ने मांग की कि अशोक जैन सीए को पद्मश्री दिलवाई जाए।
यह भी पढ़ें
संघ के स्वयंसेवक थे
भाजपा के संगठन मंत्री भवानी सिंह, समाजसेवी जितेन्द्र जैन, मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी, पूरन डावर, अनिल वर्मा एडवोकेट, श्रीक्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष सुनील विकल, नजीर अहमद, भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, प्रेमचंद जैन, उपकार प्रकाशन के महेन्द्र जैन, डॉ. जितेन्द्र जैन, गागनदास रामानी आदि ने विचार रखे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुभाष वोहरा ने कहा कि अशोक जन सीए सेवा कार्य इसलिए कर पाए कि वे संघ के स्वयंसेवक थे। अशोक जैन सीए इतनी जल्दी चले जाएंगे, किसी ने सोचा नहीं था। सभी राजनीतिक दल, व्यापार मंडल, क्लब समेत 156 संस्थाओं ने शोक प्रस्ताव भेजे। अरविन्द शर्मा गुड्डू, संदेश जैन, शुभम सोनी आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
Updated on:
12 Feb 2020 04:33 pm
Published on:
12 Feb 2020 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
