
accident
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
आगरा ( Agra Accident News ) लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सुबह डौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी दो बस आपस मे टकरा गई। कोहरे की वजह से दोनों बसों की रफ्तार कम थी जिस कारण बड़ा हादसा टल गया टक्कर लगने के बाद दोनों क्षतिग्रस्त बसों से शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में दो यात्रियों को चोटें आई हैं।
दुर्घटना गुरुवार सुबह हुई। कोहरे के कारण लखनऊ एक्सप्रेस वे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन बेहद कम रफ्तार पर चल रहे थे। सुबह सात बजे डौकी क्षेत्र में लखनऊ की ओर जा रही बस के सामने चल रही स्विफ्ट डिजायर कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बस चालक ने भी ब्रेक लगा दिए। इतनी देर में ही पीछे आ रही एक और यात्री बस ने इस बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों बसें डिवाइड पर चढ़ गई। आगे चल रही बस का पोल से टकराने के बाद आगे का शीशा टूट गया और खिड़कियां लॉक हाे गई। बाद में इस बस में सवार यात्रियों को किसी तरह शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया।
दुर्घटना के बाद दोनों बसों में चीख- पुकार मच गई। पीछे वाली बस में सवार यात्री बिहार के समस्तीपुर में कल्याणपुर निवासी रोमा देवी और पवित्र पासवान घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों बसें लखनऊ से दिल्ली जा रही थीं। इस दुर्घटना के बाद इन बसों में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बसों से बैठाकर दिल्ली भेज दिया गया।
Published on:
31 Dec 2020 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
