14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथ में भगवा ध्वज, 480 किमी की दूरी, हिन्दू-मुस्लिम दोस्तों ने राम नाम के सहारे शुरू की पैदल यात्रा

UP News: यूपी की ताजनगरी से हिन्दू-मुस्लिम दोस्तों ने राम नाम के सहारे अयोध्या तक पैदल यात्रा शुरू की है। इनके हाथ में भगवा ध्वज और पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Vishnu Bajpai

Jan 15, 2024

agra_hindu_muslim_friend.jpg

Ram Mandir Pran Pratishtha: हाथ में भगवा ध्वज, पीठ पर श्रीराम मंदिर की तस्वीर और 480 किलोमीटर का पैदल सफर। हिन्दू-मुस्लिम चेहरे। सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए राम नाम के सहारे अयोध्या तक जाने वाले दो दोस्तों के अनूठे संकल्प पर हर आदमी हैरान हो रहा है। दरअसल, ताजनगरी आगरा के रहने वाले दोनों दोस्त आगरा से अयोध्या तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर इनके अंदर गजब का उत्साह दिखाई देता है। इनका कहना है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक अयोध्या पहुंचने की योजना है। हालांकि यह यात्रा भी इन्होंने राम को ही समर्पित की है।

यह कहानी ताजनगरी आगरा के रहने वाले उस्मान अली (30) पुत्र मुन्नालाल निवासी खंदारी और प्रिंस शर्मा पुत्र विनोद कुमार की है। दोनों दोस्त सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते अयोध्या तक पैदल यात्रा पर निकले हैं। सड़क पर पैदल चल रहे हिंदू-मुस्लिम दोस्तों को देखकर लोग उन्हें दुआएं और आशीर्वाद दे रहे हैं। उस्मान और प्रिंस का कहना है कि इस समय पूरा देश राममय हो रहा है। अकेले हिन्दुओं में ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह नहीं है। बल्कि मुस्लिम भी इससे खुश हैं।


आगरा से अयोध्या के लिए निकले उस्मान अली और प्रिंस शर्मा ने बताया कि वह राम नाम के सहारे 480 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। इसके बाद भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। दोनों दोस्तों के हाथों में भगवा ध्वज और पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर है। सोमवार दोपहर को जैसे ही वह शिकोहाबाद पहुंचे तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के पूछने पर उस्मान अली ने अपनी रामभक्ति पर कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं। उन्हें अपने मुस्लिम होने पर गर्व है। उनका कहना है कि श्रीराम की पूजा के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं। इंसान का दिल साफ होना जरूरी है। राम जी सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हैं। उस्मान अली ने बताया कि उनकी पत्नी समीरा खातून ने भी उनका मनोबल बढ़ाया है।

आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग