9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking मीट की दुकान को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने, हाईवे पर जमकर हुआ पथराव

एक किलो मीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायल पक्ष के लोगों को थाने ले गई।

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Jul 03, 2019

Bawal

आगरा। आगरा जयपुर हाईवे पर स्थित मलपुरा के कस्बा मिढ़ाकुर में मीट की दुकान को लेकर समुदाय विशेष के दो पक्ष बुधवार सुबह आमने सामने आ गए। दोनो पक्षों में हाईवे पर जमकर पथराव हुआ। लाठी डंडे चले। इससे राहगीरों में भगदड़ मच गई। हाईवे पर वाहनों का आवागमन रूक गया। एक किलो मीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायल पक्ष के लोगों को थाने ले गई।

ये है मामला
थाना मलपुरा के कस्बा मिढ़ाकुर निवासी अकीलो पुत्र सलीम की हाईवे पर बगैर लाइसेंस लिए मीट की दुकान चलाता है। मंगलवार को मीट की दुकान से 50 मीटर की दूरी पर कस्बा निवासी शानू पुत्र बुन्दू टॉयलेट कर रहा था। जिसका अकीलो तथा उसके छोटे भाई नकीम ने विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते अकीलो ने शानू के सिर पर चाकू से प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। शानू के परिजनों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पुलिस आ गई। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर पुलिस चैकी मिढ़ाकुर पर आ गई। चौकी पर पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह करा दी।

हाईवे पर हुआ पथराव जमकर चले लाठी डंडे
बुधवार सुबह नो बजे शानू का बड़ा भाई वकील अकीलो की दुकान के आगे होकर गुजर रहा था। तभी इस पर अकीलो ने आप्पति जताई। आरोप है कि अकीलो ने उससे कहा कि हमारा और तेरा कोई राजीनामा नहीं हुआ है। तुझे और तेरे भाई को हम छोड़ेंगे नहीं। अकीलो की बात सुनकर वकील घर पर आ गया। वह अपने परिजनों के साथ मीट की दुकान पर पहुंच गया। वहां पर दोनों पक्ष कहासुनी के बाद आमने सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी डंडे चले। जमकर पथराव हुआ। हाईवे पर झगड़ा होने से राहगीरों ने अपने वाहन रोक लिए। एक किलोमीटर तक रोड पर जाम लग गया। झगड़े में शानू पक्ष के लोग घायल हो गए।

पुलिस की लापरवाही ने कराया झगड़ा
सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर अकीलो पक्ष के लोग मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने जाम को खुलवाया। आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। जिसमे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस घायल पक्ष के लोगों को थाने ले गई। वहीं मिढ़ाकुर पुलिस की कार्यशैली पर कस्बे के लोगों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह झगड़ा हुआ है। अगर शाम वाले झगड़े पर ही अकीलो के खिलाफ कार्रवाई हो जाती, तो यह झगड़ा नहीं होता। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे कस्बे के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है।

ये बोले अधिकारी

थानाध्यक्ष मलपुरा ने बताया है कि मंगलवार को हुए झगड़े में दोनों पक्षों ने चौकी पर सुलह कर ली थी। बुधवार को हुए झगड़े में शानू पक्ष के लोगों को हल्की चोटे आई हैं। अभी शानू पक्ष के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इनपुट: देवेश शर्मा