19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवादों में घिरे दो कैबिनेट मंत्रियों पर सीएम योगी ने गिराई गाज, महत्वपूर्ण विभाग छीने

UP Cabinet: याेगी सरकार ने हाल ही में यूपी कैबिनेट का विस्तार किया। इस दाैरान दाे मंत्रियाेंं के मंत्रालय सीएम याेगी ने कम कर दिए हैं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Sanjana Singh

Mar 14, 2024

UP Cabinet

UP Cabinet

UP Cabinet: सीएम याेगी ने आगरा के दाे मंत्रियाें से विभाग लेकर सूबे में शामिल हुए नए मंत्रियाें काे साैंप दिया है। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री के साथ आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyay) के पास अब केवल उच्च शिक्षा मंत्री का प्रभार रह गया है। याेगी सरकार ने उनसे लिए गए दो विभागों को दूसरे मंत्रियों को दे दिया गया है। इसी तरह से अब धर्मवीर प्रजापति (Dharmveer Prajapati) के पास सिर्फ नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड मंत्रालय बचा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने 12 मार्च को सूबे में शामिल नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया। इस दाैरान स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति से कारागार लेकर दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) को दिया गया है। वहीं, योगेंद्र उपाध्याय के पास से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को लेकर अनिल कुमार (Anil Kumar) को साैंपा गया है जबकि आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग सुनील शर्मा (Sunil Sharma0 को दिया गया है।


एक न्यूज वेबसाइट की रिपाेर्ट के मुताबिक, जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति पर भाजपा नेत्री ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। महिला का आराेप था कि मंत्री धर्मवीर ने लखनऊ आवास पर महिला के साथ गलत काम किया था। महिला ने भाजपा पदाधिकारियों से भी मंत्री की शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को झटका, सपा- बसपा और कांग्रेस के 28 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन


मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी चर्चाओं और विवादों का हिस्सा रह चुके हैं। अब चाहें बात शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को चेक देने की हो या टीला माईथान में मृतक परिजन को चेक देने की, दोनों ही मामलों में जब असंवेदनशीलता का मामला उठा। हाल ही में, आगरा कॉलेज के निलंबित प्राचार्य ने मंत्री याेगेंद्र उपाध्याय पर कई आरोप लगाए और मुख्यमंत्री से शिकायत भी की।

(यह खबर आगरा से प्रमाेद कुशवाहा ने लिखी है।)