31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्जुन अवार्ड पाने वाली क्रिकेटर पूनम यादव को लड़कों जैसे कपड़े पहनने का शौक, जानते हैं 10 रोचक बातें

29 अगस्त को खेल दिवस पर मिलेगा अर्जुन अवार्डयह अवॉर्ड पाने वाली यूपी की पहली महिला खिलाड़ी

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 18, 2019

Cricketer poonam yadav

Cricketer poonam yadav

आगरा। भारतीय महिला क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाली पूनम यादव को 29 अगस्त, 2019 को अंतराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवार्ड मिलेगा। पूनम यादव यह अवार्ड पाने वाली जिले और उत्तर प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी होंगी। आइये जानते हैं पूनम के बारे में 10 रोचक बातें।

1. पूनम के पिता आरबी सिंह आर्मी के रिटायर्ड सूबेदार मेजर हैं। बचपन से ही पूनम का झुकाव क्रिकेट की तरफ था।

2. पूनम यादव को बचपन से ही लड़कों की तरह कपड़े पहनना पसंद हैं। इतना ही नहीं पूनम के स्कूल और मोहल्ले में सिर्फ लड़के ही दोस्त थे।

3. 8 साल की उम्र में पूनम यादव ने क्रिकेट खेलने के लिए स्टेडियम जाने की जिद की। स्टेडियम भेजा, लेकिन लोगों की बातें सुनकर पिता आरबी सिंह ने स्टेडियम जाना बंद करा दिया था।

4. एक दिन पूनम घर से स्टेडियम अकेले भाग गईं और वहां से अपनी कोच हेमलता काला को घर लेकर आ गईं। कोच के समझाने पर आरबी सिंह पूनम को क्रिकेट में जाने के लिए राजी हुए।

5. पूनम के रूटीन में पढ़ाई और क्रिकेट ही शामिल था। आठ वर्ष की उम्र से ही रोज सुबह चार बजे उठकर दो घंटे स्टेडियम में क्रिकेट प्रैक्टिस और उसके बाद छह बजे स्कूल जाना होता था।

6. शुरुआत में उनका आगरा मंडल में सिलेक्शन हुआ, फिर यूपी की टीम से खेलीं। वो अंडर-19 टीम की कैप्‍टन भी रह चुकी हैं।

7. 5 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ वडोदरा में हुए टी-20 इंटरनेशनल मैच से करियर की शुरुआत की।

8. करियर के पहले वनडे मैच में इन्होंने 15 रन देकर 3 विकेट लिए थे। यह इंडियन वुमेन क्रिकेट का चौथा बेस्ट वनडे डेब्यू रिकॉर्ड है।

9. पूनम यादव घरेलू क्रिकेट में मध्य क्षेत्र, उत्तर प्रदेश और रेलवे के लिए खेलती हैं।

10. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लेग स्पिनर पूनम यादव प्रदेश की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिलने जा रहा है।