
आगरा। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने आगरा पर अगले छह दिन भारी बताए हैं। इन दिनों में बारिश, कोहरा और बादल छाये रहने का अनुमान है। छह दिन लगातार गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। लोगों को सावधान किया गया है। मौसम विभाग ने दो तरह का अनुमान व्यक्त किया है। दो दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दो दिन आमतौर पर हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छा सकते हैं। एक दिन कोहरा छाया रहेगा।
यह भी पढ़ें
बादल, बारिश और कोहरा का अनुमान
15 जनवरीः बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है।
16 जनवरीः बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है।
17 जनवरीः बादल छाए रहेंगे और एक-दो बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं
18 जनवरीः बादल छाए रहेंगे और एक-दो बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं
19 जनवरीः कोहरा छाया रहेगा।
20 जनवरीः बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें
तापमान कितना रहेगा
15 जनवरीः तापमान अधिकतम 21, न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस।
16 जनवरीः तापमान अधिकतम 18, न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस।
17 जनवरीः तापमान अधिकतम 17, न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस।
18 जनवरीः तापमान अधिकतम 20, न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस।
19 जनवरीः तापमान अधिकतम 20, न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस।
20 जनवरीः तापमान अधिकतम 19, न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस।
यह भी पढ़ें
तापमान में रहेगा अंतर
मौसम के बदले मिजाज से हर कई परेशानन है। मौसम कभी शोला है तो कभी शबनम है। मौसम विभाग ने जो भविष्यवाणी की है, वह काफी डरावनी है। अगले पांच दिन में ताजमहल के शहर आगरा का तापमान लगातार कम हो जाएगा। सर्द हवाएं चलेंगी। दिसम्बर की तरह सर्दी का अहसास होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अत्यधिक अंतर रहेगा। यही परेशानी का कारण बनेगा।
चिकित्सक की सलाह
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सर्दी का मौसम बच्चों और बुजुर्गों पर भारी पड़ता है। इसलिए बहुत आवश्यक है कि इन्हें सर्दी से बचाया जाए। बुजुर्गों को चाहिए कि धूप निकलने के बाद ही टहलने जाएं। स्वयं को हर हाल में गर्म रखें कान ढककर रखें। हाथों में दस्ताने पहनें। असहज स्थिति है तो तत्काल अपने चिकित्सक से सलाह लें। जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
Published on:
14 Jan 2020 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
