26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: फिर लौटेगी दिसंबर वाली कड़ाके की सर्दी, अगले तीन दिन तापमान में होगी भारी गिरावट, रहें सावधान!

सर्द हवाएं चलेंगी, दिसम्बर की तरह सर्दी का अहसास होगा।बच्चों और बुजुर्गों के लिए हो सकता है जानलेवा।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Jan 08, 2020

fog-delhi_riksha_fi.jpg

,,

आगरा। मौसम के बदले मिजाज से हर कई परेशानन है। मौसम कभी शोला है तो कभी शबनम है। मौसम विभाग ने जो भविष्यवाणी की है, वह काफी डरावनी है। अगले तीन दिन में ताजमहल के शहर आगरा का तापमान काफी कम हो जाएगा। सर्द हवाएं चलेंगी। दिसम्बर की तरह सर्दी का अहसास होगा। चिकित्सक ने सलाह दी है कि बिगड़ते मौसम में सावधान रहें। जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकता है।

यह भी पढ़े:Weather Alert: यूपी के कई जिलों में बारिश, अभी और खराब होगा मौसम, देखें वीडियो

कितना रहेगा तापमान
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियय रहने वाला है। 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 11 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 12 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अत्यधिक अंतर रहेगा। यही परेशानी का कारण बनेगा।

यह भी पढ़ें: मौसम का ये मिजाज बना सकता है ‘मनोरोगी’, जानिए seasonal effective disorder के लक्षण और बचाव के उपाय

चिकित्सक की सलाह
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सर्दी का मौसम बच्चों और बुजुर्गों पर भारी पड़ता है। इसलिए बहुत आवश्यक है कि इन्हें सर्दी से बचाया जाए। बुजुर्गों को चाहिए कि धूप निकलने के बाद ही टहलने जाएं। स्वयं को हर हाल में गर्म रखें कान ढककर रखें। हाथों में दस्ताने पहनें। असहज स्थिति है तो तत्काल अपने चिकित्सक से सलाह लें। जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: जानिए इस साल क्यों पड़ी इतनी जबरदस्त सर्दी, आने वाले वर्षों में कैसा रहेगा मौसम का हाल!