
dara singh chauhan
आगरा। विश्व आर्द्र भूमि दिवस (World wetland day) के अवसर पर सूरसरोवर पक्षी विहार कीठम में आयोजित उत्तर प्रदेश बर्ड फेस्टिवल-2020 कार्यक्रम का शुभारम्भ यूपी के वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री दारा सिंह चौहान तथा राज्यमंत्री वन एवं पर्यावरण अनिल शर्मा ने किया। मंत्री जी ने फोटो प्रदर्शनी एवं प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ एवं अवलोकन किया। इस मौके पर मंत्रीने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सूर सरोवर पक्षी विहार को आगरा के पर्यटन से जोड़ते हुए लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली में इस बार कमल ही खिलेगा।
यह भी पढ़ें
वनक्षेत्र बढ़ा
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दारा सिंह चौहान ने गंगा नदी को अविरल व निर्मल बनाने के लिए तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिये अभियान चलाने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वेटलैण्ड प्राधिकरण का गठन 11 जनवरी 2018 को हुआ था। जिसके बाद वेटलैण्ड के क्षेत्र में अनेक कार्य किए गये हैं, जिसका परिणाम है कि 06 रामसर साईट उ.प्र. में स्थित हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में प्रदेश सरकार बनने के बाद कुल वन कवर 6.7 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 9.12 प्रतिशत् के करीब पहुंच गया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। पिछली बार 22 करोड़ पौधे लगाने का कार्य पूर्ण किया गया, जिसके अन्तर्गत पूरे प्रदेश की जनता ने पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़ कर सहभागिता की। पौधारोपण अभियान को आन्दोलन का रूप दिया।
यह भी पढ़ें
प्रवासी पक्षी देते हैं प्रमाण
उन्होंने कहा कि पक्षी एवं गिद्ध अब कम दिखायी देते हैं, इन सबके संरक्षण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा बहुत से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को पक्षियों के महत्व के विषय में जागरूक कर पक्षियों के संरक्षण में सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने प्रवासी पक्षियों के संरक्षण पर भी विशेष बल दिया। प्रवासी पक्षी वेटलैण्ड बहुत अच्छा होने पर ही वहॉ आकर रुकते हैं। इस प्रकार वेटलैण्ड के बेहतर होने का प्रमाण प्रवासी पक्षी ही देते हैं।
एक पेड़ जरूर लगाएं
मंत्री ने कहा कि नमामि गंगे के तहत गंगा व उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने का प्रयास निरन्तर किया जा रहा है। इसी सन्दर्भ में प्रदेश सरकार द्वारा गंगा यात्रा अभियान को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया है। उन्होंने वर्षा जल के संचयन एवं भूमिगत् जल के स्तर को बढ़ाने के लिये तालाबों व पोखरों का संरक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि वेटलैण्ड क्षेत्र को पुनर्जीवित करके प्रदेश को हरा-भरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आवाह्न किया कि भावी पीढ़ी को स्वच्छ वायु एवं स्वस्थ्य पर्यावरण उपलब्ध कराना है तो हम सभी को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना होगा। उन्होंने आमजन से अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह एवं अन्य अवसरों पर एक पेड़ अवश्यक लगाने का आवाह्न किया।
तालाबों एवं पोखरों के संरक्षण पर बल
कार्यक्रम में राज्यमंत्री अरविन्द शर्मा ने कहा कि वेटलैण्ड एवं विलुप्त होते पक्षियों के संरक्षण हेतु चिंतन-मनन एवं समाज को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि वेटलैण्ड क्षेत्र के विकास में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने पानी को बचाने तथा तालाबों एवं पोखरों के संरक्षण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न कारणों के परिणामस्वरूप आज पक्षियों की आवाज सुनाई नहीं देती है। विभिन्न कारणों से विलुप्त होती पक्षियों के संरक्षण के कार्य में सभी को सहभागिता करने की आवश्यक्ता है। नमामि गंगे के कारण गंगा नदी का जल शुद्ध हुआ है।
सम्मान किया
इस अवसर पर मंत्रियों ने बर्ड सेंचुरी, 06 रामसर साईट एवं गिद्ध प्रकृति के मूक संरक्षक नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। चित्रकला प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले वन विभाग के अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया।
Published on:
02 Feb 2020 06:08 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
